सेहत के लिए भीगे चने ज्यादा फायदेमंद है या भुने चने? एक्सपर्ट से जानें किसे खाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे

Soaked Vs Roasted Chana Which Is healthier: बहुत से लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि सेहत के लिए भिगोए हुए चने खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या भुने हुए चने। इस लेख में जानें किसे खाने से सेहत को मिलते हैं ज्यादा फायदे और आपके लिए क्या है बेस्ट।

Soaked Vs Roasted Chana Which Is healthier: सेहत के लिहाज से चने बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है। ये पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर कैल्शियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम आदि बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। आपने अक्सर देखा होगा जो लोग बॉडी बनाने या वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वे चने अपनी डाइट में जरूरी शामिल करते हैं। कुछ लोग सुबह के समय रातभर पानी में भिगोए हुए चने खाते हैं, तो कुछ अंकुरित चना में कुछ सब्जियां मिलाकर इसे सलाद के रूप में खाते हैं। वहीं कुछ लोग स्नैक्स के तौर पर मुट्ठी भर चने खाना पसंद करते हैं। आप किसी भी रूप में इनका सेवन क्यों न करें, ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सेहत के लिए पानी में भिगोए हुए़ चने खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या भुने हुए चने? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Soaked Chana Or Roasted Chana Which Is Better

Soaked Chana Or Roasted Chana Which Is Better

भुने हुए चने कैसे फायदेमंद हैं- Roasted Chana Health Benefits In Hindi

भुने हुए चने खाने में बहुत हल्के और स्वादिष्ट होते हैं। वैसे तो इनका सेवन कोई भी कर सकता है, लेकिन इनका सेवन कुछ स्थतियों में सेहत के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है जैसे सर्दी-जुकाम या अन्य कोई कफ दोष के असंतुलन से संबंधित रोग। जिन लोगों को लाइफस्टाइल रोग जैसे डायबिटीज या थायराइड की समस्या रहते है, उन्हें भुने चने खाने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों का वजन अधिक है, उन्हें भी भुने चने खाने की सलाह दी जाती है।

End of Feed