हेल्थ

सेहतमंद रहने के लिए पिएं ये 5 हर्बल चाय, शरीर की विभिन्न समस्याएं रहेंगी दूर

Herbal Teas For Different Health Problems In Hindi: शरीर की कई समस्याओं और रोगों से निजात पाने के लिए आप इन 5 तरह की हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। ये दूध वाली चाय-कॉफी का स्वस्थ विकल्प हैं, जो लाभ आपको चाय पीने से मिलेंगे, वह इन्हें पीने से भी मिल सकते हैं। इन्हें पीने से सेहत को नुकसान नहीं पहुंच सकता है।

Image

Herbal Teas For Different Health Problems

Photo : Shutterstock.com

Herbal Teas For Different Health Problems In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं। इससे वे काफी एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यह उनकी थकान को दूर करने में मदद करता है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय-कॉफी का सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बहुत से लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं, अगर आप हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत करें, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। बल्कि कई ऐसी हर्बल चाय भी हैं, जो अलग-अलग और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 हर्बल चाय बता रहे हैं, जो विभिन्न समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं।

विभिन्न समस्याओं में लाभकारी हैं ये हर्बल चाय- Herbal Teas For Different Health Problems In Hindi

1. दालचीनी की चाय पिएं

यह चाय कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। दालचीनी में कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड जैसे सिनामाल्डिहाइड और सिनामिक एसिड मौजूद होते हैं। यह डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी चाय है। इसे पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

2. कैमोमाइल टी

जिन लोगों को थकान, तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह चाय बहुत लाभकारी है। इनमें अपीजेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं। इससे नींद से जड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

3. पुदीने की चाय

यह चाय महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिला सकती है। इसमें मौजूद मेंथोल शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है। यह ऐंठन और दर्द को करने में मदद कर सकती है।

4. सौंफ की चाय

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने सौंफ की चाय बहुत लाभकारी है। यह पाचन को दुरुस्त करती है और अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस आदि से राहत प्रदान करती है। इसे पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

5. गुड़हल की चाय

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर यह चाय शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और कई गंभीर रोगों से बचाव में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article