चाय के साथ धूम्रपान करने से 30% तक बढ़ जाता है कैंसर का खतरा; जानिए कौन सी चाय का नहीं करना चाहिए सेवन

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 29, 2023, 09:27 PM IST

Drinking Tea With Cigarette: कई लोग ऐसे होते हैं जो चाय के साथ सिगरेट पीना पसंद करते हैं। यह बहुत बुरी आदतों में से एक है। ऐसे लोगों में सेहत से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। चाय के साथ सुट्टा पीने से हो सकता है कैंसर, यह निष्कर्ष एक शोध से निकला है।

What is smoking tea? धूम्रपान हो या शराब, कोई भी लत सेहत के लिए हानिकारक होती है। कुछ लोगों को चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का विशेष शौक होता है। कई लोग मूड को रिफ्रेश करने के लिए, थकान दूर करने के लिए, रात को जगने के लिए कॉफी या चाय पीते हैं; लेकिन यह सेहत के लिए भी खतरनाक है। कुछ लोगों को चाय के साथ स्मोकिंग करने की आदत होती है। कुछ लोग दोस्तों के साथ गपशप करते समय, ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान, या मूड सेट करने के लिए चाय के साथ सिगरेट पीते हैं; लेकिन इस आदत के सेहत पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। अगर आपको चाय के साथ सिगरेट (Smoking with Tea) पीने की आदत है तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकता है कैंसर का कारण यह निष्कर्ष एक शोध से निकला है।

Smoking and  Drinking

गर्म चाय के साथ सिगरेट पीने से 30 % तक बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानिए क्यों

कुछ चीजें जीवनशैली का अभिन्न अंग हैं। कुछ लोगों को चाय के साथ स्मोकिंग करने की आदत होती है। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत और भी खतरनाक हो सकती है। अगर आप लंच या टी ब्रेक के दौरान चाय के साथ सिगरेट (smoking with tea is injurious to health) पीते हैं तो आपको इस आदत को तुरंत बंद करने की जरूरत है।

End of Feed