Shamita Shetty ने सोशल मीडिया पर गिनाए इस चीज के फायदे, शिल्पा शेट्टी की बहन ने दिया काम का ज्ञान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 12, 2023, 04:49 PM IST

Shamita Shetty Health Secret: यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी फिट हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बहन शमिता उनसे बिल्कुल उलट हैं और उन्हें डाइटिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। शमिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स सप्लीमेंट्स को लेकर कुछ टिप्स साझा किये हैं; आइये जानते हैं--

Shamita Shetty Fitness Tips: हम सभी जानते हैं कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सावधान रहती हैं और उनकी फिटनेस का राज डाइट और योग है। लेकिन इस मामले में उनकी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी उनसे बिल्कुल उलट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता को डाइटिंग बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन फिर भी वह काफी फिट नजर आती हैं। शमिता शेट्टी में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स सप्लीमेंट्स को लेकर एक जानकारी साझा की है। इससे पहले आइये शमिता शेट्टी के डाइट प्लान के बारे में जानते हैं-

shamita shetty,shamita shetty diet,shamita shetty interview

शमिता शेट्टी ने दिए फिटनेस टिप्स (Image: Instagram/@shamitashetty_official)

शमिता अपने आहार से ग्लूटेन और लैक्टोज को दूर रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमिता अपनी डाइट में गेहूं की रोटी, पास्ता, पिज्जा जैसी चीजें शामिल नहीं करती हैं। शमिता हर तीन घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं। वह अपने साथ ड्राईफ्रूट्स या नट्स जरूर रखती हैं। साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा शमिता कहती हैं कि हर व्यक्ति को अपने वर्कआउट का लुत्फ उठाना चाहिए। हर किसी की बॉडी अलग होती है और हमें अपने बॉडी टाइप को समझकर अपने वर्कआउट में बदलाव करते रहना चाहिए। आप सीढ़ियां चढ़कर भी अपना वर्कआउट कर सकते हैं।

End of Feed