Sings Symptoms Of Unhealthy Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को आसानी से पीरियड्स हो जाते हैं, तो वहीं कुछ को इस दौरान काफी परेशानी होती है। पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन और दर्द होता है, साथ ही मूड स्विंग और कई अन्य समस्याएं भी होते हैं। इसके अलावा, बहुत सी महिलाओं को तो समय पर पीरियड्स भी नहीं आते, उनके पीरियड्स की डेट बदलती रहती है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि एक महिला की पीरियड साइकिल नॉर्मल है या उन्हें स्वस्थ पीरियड्स हो रहो रहें, इसका पता कैसे लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि जिन महिलाओं के पीरियड्स स्वस्थ तरीके से नहीं होते हैं, उनमें कई संकेत और लक्षण दिखते हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं की उनकी पीरियड साइकिल अनहेल्दी है। इस लेख में हम आपको अनहेल्दी पीरियड साइकिल के 5 संकेत और लक्षण बता रहे हैं, जिन्हें नोटिस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Sings And Symptoms Of Unhealthy Periods
ये 5 संकेत बताते हैं आपकी पीरियड साइकिल है अनहेल्दी- Signs Of Unhealthy Periods In Hindi
पीरियड्स समय पर न आना
आजकल महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या काफी देखने को मिल रही है। लेकिन आपको बता दें कि पीरियड साइकिल 22 से 38 दिनों की होती है, अगर किसी महिला को इतने दिनों में पीरियड्स आते हैं, तो इसे रेगुलर साइकिल ही माना जाता है। लेकिन अगर 2-2 महीने पीरियड न आना अनहेल्दी पीरियड्स की निशानी है।
सिर्फ स्पॉटिंग होना
पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होना सामान्य है, लेकिन सिर्फ स्पॉटिंग होना नहीं। पीरियड्स की शुरुआत और 1-2 दिन ब्लीडिंग के बाद स्पॉटिंग देखने को मिल सकती है, लेकिन सिर्फ स्पॉटिंग होना किसी परेशानी का लक्षण हो सकता है।
स्तनों में दर्द
पीरियड्स में कुछ महिलाओं की ब्रेस्ट में टेंटरनेस देखने को मिलती है, उन्हें हल्का सा छूने पर ही काफी दर्द महसूस होता है। लेकिन ऐसा होना सामान्य नहीं है, यह शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। इसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।
असामान्य ब्लीडिंग
कुछ महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, जो कि सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इससे शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
ब्लड क्लॉट्स आना
अगर किसी महिला को ब्लीडिंग के दौरान ब्लड क्लॉट भी देखने को मिलते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए डॉक्टर को जरूर बताएं। यह अनहेल्दी पीरियड्स का संकेत हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
