हेल्थ

रोज सुबह उठकर खा लें बस 2 भीगे हुए अखरोट, सेहत को मिलेंगे 5 गजब के फायदे

Soaked Walnuts Benefits In Hindi: रोज सुबह रात भर पानी में भिगोए हुए अखरोट खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह शारीरिक, मानसिक व त्वचा और बाल सभी के लिए फायदेमंद है। इनमें संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, इस लेख में जानें भीगे अखरोट खाने के फायदे।

Image

Soaked Walnuts Health Benefits

Photo : Shutterstock.com

Soaked Walnuts Benefits In Hindi: अखरोट खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उससे कहीं अधिक ये सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका हल्का कसैला स्वाद हम सभी को बहुत पसंद आता है। रोज अखरोट खाने से कई फायदे भी मिलते हैं। ये कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही, इनमें स्वास्थ्य के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं जैसे, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम और फास्फोरस आदि। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग अखरोट को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इस तरह अखरोट खाते हैं, तो इससे आपको इसे खाने के पूर्ण लाभ नहीं मिल पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ नट्स और ड्राई फ्रूट्स में कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर में अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है, इन्हें खाने से पहले 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, इससे इनमें मौजूद एंटीन्यूट्रिएंट्स निकल जाते हैं और ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी बन जाते हैं। रोज रातभर पानी में भीगे अखरोट का अगर आप सुबह सेवन करें, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सुबह भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं- Soaked Walnuts Health Benefits In Hindi

मानसिक स्वास्थ्य बनाए बेहतर

अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। इसका आकार हमारे मस्तिष्क के जैसा ही होता है। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है, संज्ञानात्मक कार्य बेहतर होते हैं और एंग्जायटी, तनाव जैसी मानसिक स्थितियां भी आपको परेशान नहीं करती हैं।

हार्ट को रखे हेल्दी

भीगे हुए अखरोट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने और इसे कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और हृदय जैसे हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि के खतरे को कम करता है।

वजन कंट्रोल रखने में करे मदद

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, अखरोट खाने से उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। अखरोट उनके लिए एक बेहतरीन स्नैक है। इसे खाने से भूख कम लगती है और अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी कंट्रोल रहती है। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बचते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।

हड्डियां व दांतों के लिए है लाभकारी

कैल्शियम, प्रोटीन और अखरोट में मौजूद अन्य जरूरी पोषक तत्व हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये ओरल हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं और शारीरिक विकास को भी बेहतर बनाते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है

जिन लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं रहता है, नियमित भीगे अखरोट खाने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। अखरोट खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार होता है। यह भोजन के पाचन की प्रक्रिया को धीमा करने और ब्लड ग्लूकोज में स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article