नन्हे-मुन्नों से रोज कराएं ये सिंपल योगासन, शरीर होगा फिट तो दिमाग होगा सुपरहिट

yoga poses for kids : बच्चों की सेहत के लिए माता-पिता अक्सर चिंतित रहते हैं। यदि आप भी बच्चों के शरीर और दिमाग को फिट रखना चाहते हैं, तो आपको उनकी लाइफस्टाइल में रोजाना योग को शामिल कराना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपके बच्चे की सेहत फिट बनी रहेगी।

yoga poses for kids : आज के डिजिटल एज में जहां बच्चों पर पढ़ाई का बोझ और स्क्रीन का तनाव बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, शरीर के साथ आंख पर भी नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं, कई योगासन हैं, जिसके जरिए बच्चों को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बच्चों के लिए योग को न सिर्फ स्वास्थ्य का आधार बताता है, बल्कि इसे खेल-खेल में करने की सलाह भी देता है। रोजाना कुछ मिनट के सरल योगासन बच्चों का शरीर स्वस्थ, मन शांत और दिमाग तेज बनाते हैं। इसके लिए तीन खास आसन सुझाए गए हैं, जिन्हें बच्चे बहुत आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...

yoga poses for kids

बच्चों के लिए असरदार योगासन

बालासन

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा तीन आसन के बारे में सुझाव देता है, जो बच्चों के लिए लाभकारी हैं। पहला है बालासन यानी चाइल्ड पोज, इसके लिए बच्चे घुटनों के बल बैठें, आगे की तरफ झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। इस आसन से पढ़ाई की थकान मिनटों में दूर हो जाती है, दिमाग शांत होता है और पीठ-कंधों की जकड़न खुल जाती है। रात में नींद भी गहरी आती है।

End of Feed