रात की हल्की रोशनी भी बढ़ा सकती है दिल का खतरा, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Side Effects Of Sleep in Light : क्या आप भी रात में लाइट जलाकर सोते हैं। यदि हां तो आपका दिल जल्दी कमजोर होने वाला है। जी हां हाल ही में हार्वड विश्वविद्यालय में हुए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। कि रोशनी में सोना दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Side Effects Of Sleep in Light : नींद हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना कम से कम 7-8 घंटे सोने को जरूरी बताते हैं। लेकिन आज हम आपको सोने पर हुए एक शोध के बारे में आपको बताएंगे। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा किया है। वो ये कि रात के समय हल्की रोशनी का भी लगातार सामना करना दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। यह अध्ययन छोटा जरूर है, लेकिन इसके नतीजे बेहद गंभीर और दूरगामी माने जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे दिमाग और नींद के पैटर्न पर रात की रोशनी के असर को अब तक जितनी गंभीरता से नहीं समझा गया। आइए जानते हैं इसके बारे में...

side effects of light sleep

लाइट में सोने के नुकसान

क्या है शोध का विषय

3 नवंबर, 2025 को प्रकाशित इस रिसर्च के लिए टीम ने दो तरीकों का इस्तेमाल किया: पहला ब्रेन इमेजिंग, यानी दिमाग की स्कैनिंग, और दूसरा सैटेलाइट डाटा। इसके जरिए यह मापा गया कि प्रतिभागियों के इलाके में रात के समय कितनी रोशनी रहती है। इन दोनों आंकड़ों को जोड़कर वैज्ञानिकों ने यह संबंध निकाला कि जिन लोगों के आस-पास रात में ज्यादा रोशनी रहती है, उनके दिल पर भार बढ़ता है, और लंबे समय में हार्ट डिजीज का खतरा भी ज्यादा दिखाई देता है।

End of Feed