क्या खूबसूरती बढ़ाने की दवा बनी शेफाली जरीवाला की मौत का कारण, क्या कहती है रिपोर्ट, जानें डॉक्टर की राय

Shefali Jariwala Death Reason: आजकल खूबसूरती बढ़ाने की चाह में बहुत से लोग ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ये ट्रीटमेंट जानलेवा भी हो सकते हैं? हाल ही में शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सुंदर दिखने की चाह में हम कहीं अपनी जिंदगी तो नहीं दांव पर लगा रहे? क्योंकि एक्ट्रेस भी सालों से एंटी-एंजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। ये ट्रीटमेंट कितने सुरक्षित हैं और इन्हें लेना चाहिए या नहीं, चलिए डॉक्टर की मदद से समझते हैं।

Shefali Jariwala Death Reason: टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा शेफाली जरीवाला को भला कौन भूल सकता है? ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने हर किसी को चौंका दिया है। हमेशा फिट और ग्लैमरस दिखने वाली शेफाली का ऐसे जाना किसी को भी झटका दे सकता है। बीते 27 जून की रात को उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, शरीर कांपने लगा और थोड़ी देर में ही वो बेहोश होकर गिर गईं। उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

शेफाली जरीवाला की मौत का कारण

शेफाली जरीवाला की मौत का कारण

पहले तो मामला एक आम हार्ट अटैक का लग रहा था, लेकिन अब पुलिस और फॉरेंसिक जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, जो चिंता बढ़ाने वाले हैं। खबरों के मुताबिक शेफाली पिछले कई सालों से खूबसूरती बनाए रखने के लिए एंटी-एजिंग दवाओं और इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर रही थीं। अब सवाल उठ रहा है क्या यही दवाएं उनकी जान की दुश्मन बन गईं? आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी जानकारी...

End of Feed