हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखती हैं ये देसी चीजें, दिल की सेहत पर पहले ही दिन से दिखेगा असर

Cholesterol Control Tips : हाई कोलेस्ट्रॉल लोगों में आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिसे कंट्रोल करने के लिए आपको खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको खाने में कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

food to control cholesterol

दिल की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को कंट्रोल में बनाए रखें। क्योंकि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्ऱॉल आपके दिल की सेहत को खराब करने का काम करता है। नसों में जमा हुआ कोलेस्ट्ऱॉल आपके लिए हार्ट अटैक जैसी खतरनाक कंडीशन का कारण भी बन जाता है। यदि आप हमारे बताई ये खाने की चीजें डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको कोलेस्ट्ऱॉल लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

ओट्स

सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन काफी हेल्दी चॉइस है। यदि आप खुद को फिट और दिल की सेहत को हिट रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 1 कटोरी ओट्स का सेवन करना चाहिए। ओट्स में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर में कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है। ये आपके शरीर में गुड़ कोलेस्ट्ऱॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

नट्स

बादाम और अखरोट जैसे नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपके दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। नट्स का सेवन आपकी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को तेजी से कम करने में कारगर माना जाता है। आप रोजाना 5-6 बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण पाए जाते हैं। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट 2 कली लहसुन को पानी के साथ निगल लेते हैं, तो आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। ये आपके दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article