गठिया से मिलेगा जल्द छुटकारा, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला तरीका, बनाई घुटने फिर से स्वस्थ करने की दवा

Drug To Regrow Knee Cartilage And Treat Arthritis: गठिया या घुटनों की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। हाल ही में स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका खोजा है, जिससे घुटने की कार्टिलेज बिना सर्जरी के फिर से बढ़ सकती है। यह दवा गठिया के दर्द और आगे बढ़ने को रोक सकती है और भविष्य में जोड़ बदलवाने की जरूरत भी कम कर सकती है। जानें कैसे काम करती है यह दवा और कब तक मिल सकती है लोगों को राहत।

Drug To Regrow Knee Cartilage And Treat Arthritis: अगर आपने भी अपने घुटनों में दर्द महसूस किया है, खासकर सीढ़ियां चढ़ते-उतरते या रोज़मर्रा के चलने-फिरने में, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा खोजी है जो घुटने की कार्टिलेज यानी गद्देदार ऊतक को खुद से फिर से बढ़ा सकती है, वो भी बिना किसी बड़े ऑपरेशन या सर्जरी के। इससे गठिया (arthritis) के दर्द को रोकने और आगे बढ़ने से बचाने की उम्मीद बंधी है। इस खोज से लाखों लोगों को कम उम्र में जोड़ बदलवाने से बचने का मौका मिल सकता है।

घुटनों के दर्द का अब जल्दी होगा इलाज

घुटनों के दर्द का अब जल्दी होगा इलाज

घुटने की कार्टिलेज क्या होती है और क्यों होती है खराब?

हमारे घुटने के जोड़ों के हड्डियों के सिरों पर एक चिकना टिशू होता है जिसे कार्टिलेज कहते हैं। यह “कुशन” की तरह काम करता है ताकि हम आसानी से घूम-फिर सकें। उम्र बढ़ने के साथ, यह टिशू धीरे-धीरे पतला हो जाता है और टूटने लगता है। एक बार जब यह खराब हो जाता है, तो शरीर इसे खुद से ठीक नहीं कर पाता। इसी वजह से गठिया और घुटने की तकलीफ बढ़ जाती है।

End of Feed