बरसात में हड्डियां हो सकती हैं कमजोर, ऑस्टियोपोरोसिस से बचना है अपनाएं ये जरूरी सावधानी, कम होगा फ्रैक्चर का रिस्क

Safety Tips For Osteoporosis Patient In Monsoon: बरसात के मौसम में ऑस्टियोपोरोसिस मरीजों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। जानें विटामिन-डी, कैल्शियम, डाइट, व्यायाम, गिरने से बचाव और जीवनशैली में बदलाव जैसे उपाय, जो हड्डियों को मजबूती देंगे और फ्रैक्चर रिस्क को कम करेंगे।

Safety Tips For Osteoporosis Patient In Monsoon: बरसात का मौसम जहां ताज़गी और राहत लेकर आता है, वहीं हड्डियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भी बन सकता है। खासकर ऑस्टियोपोरोसिस से जूझ रहे लोगों को इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बारिश के मौसम में धूप कम मिलती है, जिससे विटामिन-डी की कमी हो जाती है। यही कारण है कि हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं और गिरने या हल्की चोट से भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां और लाइफस्टाइल टिप्स अपनाकर आप इस जोखिम को कम कर सकते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाए रख सकते हैं।

Safety Tips For Osteoporosis Patient In Monsoon

Safety Tips For Osteoporosis Patient In Monsoon

विटामिन-डी और कैल्शियम लें भरपूर

बरसात के मौसम में धूप कम निकलती है, जिससे विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही आहार में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें, ताकि कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके।

End of Feed