खून की कमी के साथ-साथ RO का पानी सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक हो सकता है? एक्सपर्ट से जानिए

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 4, 2023, 12:37 PM IST

RO Water Can Cause Anemia: शहरों में ज्यादातर आबादी RO का पानी ही पीती है, लेकिन RO का पानी पीने का खतरा कम नहीं है। यह सच है कि RO पानी को शुद्ध करता है लेकिन यह पानी में आवश्यक कैल्शियम और मैग्नीशियम का 92 से 99 प्रतिशत तक फिल्टर कर देता है। इसका मानव शरीर और अन्य अंगों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। RO का पानी पीने के बाद एक महीने में ही इसका असर दिखने लगता है।

Side Effects of RO Water: कई अध्ययनों में पाया गया है कि RO के पानी से आवश्यक खनिज निकल जाते हैं, जिससे शरीर को कई तरह की समस्याएं होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी कई बार इसे लेकर आगाह कर चुका है। यह वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो चुका है कि रिवर्स ऑस्मोसिस पर आधारित तकनीक का उपयोग कर पानी को शुद्ध करते समय पानी में मौजूद कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे पीलिया, एनीमिया, नवजात के विकास में समस्या जैसे कई तरह के जोखिम पैदा होने लगते हैं।

RO Purifier, vitamin b12, Health Tips

RO पानी के फायदे और नुकसान

एक अध्ययन में पाया गया कि जब चेक और स्लोवाक देशों में लोगों ने RO का पानी पीना शुरू किया। फिर, कुछ ही हफ्तों में उनमें मैग्नीशियम और कैल्शियम की गंभीर कमी हो गई। इसके अलावा कई तरह की पेचीदगियां सामने आने लगीं। RO का पानी पीने से इन लोगों में थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और हृदय संबंधी समस्याएं भी देखी गईं।

End of Feed