नौकरी में तनाव और कम वेतन बन सकता है जानलेवा, नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2023, 12:20 PM IST

एक नए शोध से यह बात सामने आई है कि तनावपूर्ण नौकरियों और कम वेतन पाने वाले पुरुषों में अन्‍यों के मुकाबले हृदय रोग का खतरा दोगुना होता है। जर्नल सर्कुलेशन: कार्डियोवस्कुलर क्वालिटी एंड आउटकम्स में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि काम पर मनोसामाजिक तनाव हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

heart attack

कनाडा के क्यूबेक में सीएचयू डे क्यूबेक-यूनिवर्सिटी लावल रिसर्च सेंटर के मैथिल्डे लविग्ने-रोबिचौड ने कहा, काम पर बिताए जाने वाले महत्वपूर्ण समय को ध्यान में रखते हुए, काम के तनाव और हृदय स्वास्थ्य के बीच संबंध को समझना स्वास्थ्य और कार्यबल की भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। अध्ययन से पता चला जो पुरुष नौकरी के तनाव या कम वेतन की समस्‍या को झेल रहे हैं, उनमें अन्‍य पुरुषों की तुलना में हृदय रोग का खतरा 49 प्रतिशत बढ़ जाता है।

End of Feed