Health Departments Survey Found Aedes Mosquito Larvae: राजस्थान में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता व जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में चौंका देने वाली बात सामने आई है। रेवाड़ी और सीकर जिले में एडीज मच्छरों का लार्वा पाया गया है। कई गांवों में जांच के दौरान पाया गया है कि जगह-जगह डेंगू या मलेरिया का कारण बनने वाले एडीज मच्छरों का लार्वा पन रहा है। इसको लेकर कई लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है। मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि यहां अबतक डेंगू के 6 मामले मिल चुके हैं। हालांकि, फिलहाल मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है। ऐसे में बारिश के मौसमें स्वस्थ रहने और डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
Health Departments Survey Found Aedes Mosquito Larvae
480 लोगों को दिया नोटिस
रिपोर्ट्स की मानें तो जिन लोगों के घरों में जांच के दौरान पानी में लार्वा पाया गया है, ऐसे लगभग 480 लोगों को इसको लेकर नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों को बहुत गंभीरता से ले रहा है। फिलहाल लार्वा को नष्ट करने के लिए राज्य में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे कि डेंगू के मच्छरों के विकास को रोका जा सके। यह डेंगू से बचाव के लिए बहुत आवश्यक है।
डेंगू के केस मिलने पर दें जानकारी
जिला मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने अस्पतालों को यह निर्देश दिए हैं कि जैसे ही डेंगू का कोई भी मामला सामने आता है, तो इसकी तुरंत जानकारी दी जाए। सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को डेंगू के मामले की पूरी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को देनी होगी।
काटा जा सकता है चालान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी व्यक्ति के घर में कूलर या पानी के भीतर मच्छरों का लार्वा पाया जाता है, तो नोटिस के साथ-साथ उनका चालान भी काटा जा सकता है। राजस्थान में पिछले साल भी घरों में लार्वा पाए जाने पर 6 लोगों के चालान काटे गए थे। इस बार भी विभाग की तरफ से चालान काटने की पूरी तैयारी है।
डोर-टू-डोर हो रही चेकिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर चेकिंग की जा रही है। सर्विलांस टीम घर-घर जाकर लोगों के कूलर, गमले व बर्तनों की जांच कर रही है। साथ ही, किन-किन जगहों पर पानी जमा है इसकी भी निगरानी कर रही है। लार्वा मिलने पर सिर्फ लोगों को हिदायत नहीं दी जात रही, बल्कि उन्हें नोटिस बी दिया जा रहा है। उसे हिदायत देने के साथ ही नोटिस भी थमाया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
