Psoriasis Symptoms: हम में से कई लोग स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसका कारण बदलती लाफइस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता प्रदूषण जैसी चीजें हैं। स्किन पर पिंपल्स, एक्ने के अलावा कई अन्य तरह की समस्याएं होती हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इन समस्याओं में सोरायसिस डिजीज शामिल है। यह एक स्किन संबंधी समस्या है, जिसका कोई कारगर इलाज नहीं होता है। ऐसे में इस बीमारी के प्रति जागरुक होना जरूरी है। स्किन पर सोरायसिस के लक्षण के कई तरह से लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-
क्या है सोरायसिस और इसके लक्षण? - What is Psoriasis and Symptoms
सोरायसिस एक स्किन संबंधी बीमारी है। इसकी वजह से आपके स्किन की परत मोटी हो जाती है। साथ ही स्किन पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। कुछ लोगों को सोरायसिस की परेशानी होने पर स्किन पर काफी ज्यादा खुजली होने लगती है।
सोरायसिस शरीर के कई अन्यों जैसे- घुटनों, कोहनी, खोपड़ी और पीठ इत्यादि पर हो सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो लंबे समय तक आपको प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। सोरायसिस की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। शुरुआती दिनों में इसके कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। यह एक छूआ-छूत वाली बीमारी नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है। समय पर इसका इलाज करके इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन इसका अभी तक कोई सटीक इलाज नहीं है।
किन कारणों से होती है ये बीमारी?
सोरायसिस स्किन संबंधी बीमारी है, जिसका कारण इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी हो सकता है। इस बीमारी की वजह से स्किन के नए सेल्स का निर्माण जल्दी-जल्दी नहीं होता है। इसकी वजह से स्किन के डेड सेल्स ऊपर जमा होने लगते हैं। यह स्किन पर पैच की वजह से बन सकती है।
कुछ लोगों में सोरायसिस का कारण अनुवांशिक हो सकता है। वहीं, बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी यह बीमारी हो सकती है। इसके अलावा कई अन्य कारण जैसे- चोट लगान, स्किन इंफेक्शन, मौसम में बदलाव, शराब का अधिक सेवन इत्यादि हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
