बैक्टीरिया से दो-दो हाथ कर सकता है आपका शरीर, ये प्रणाली करती है एंटीबायोटिक जैसा काम, नए शोध में हुआ खुलासा

शरीर में कोई इंफेक्‍शन होने पर हम तुरंत एंटीबायोटिक लेने दौड़ते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि शरीर का एक हिस्‍सा खुद एंटीबायोटिक की तरह काम कर सकता है। एक नए शोध में पाया गया है कि मानव शरीर की प्रोटीन रीसाइक्लिंग प्रणाली दरअसल एंटीबायोटिक जैसा काम करती है। यहां पढ़ें इसके बारे में विस्‍तार से।

New Health Study: इजरायली वैज्ञानिकों ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एक चौंकाने वाली खोज की है। उन्होंने पाया है कि प्रोटियासोम नामक कोशिकीय संरचना, जो आमतौर पर पुराने व बेकार प्रोटीन को तोड़कर नष्ट करने और पुनः उपयोग के लिए तैयार करने का काम करती है, संक्रमण से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शोध 'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इससे एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी संक्रमणों के खिलाफ नई रणनीतियां बनाने में मदद मिल सकती है।

Body Immunity

Body Immunity

इजरायल के वाइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (डब्ल्यूआईएस) के वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि जब प्रोटियासोम पुराने प्रोटीन को तोड़ता है, तो यह नियमित रूप से ऐसे पेप्टाइड्स छोड़ता है, जो बैक्टीरिया को मारने में सक्षम होते हैं। ये पेप्टाइड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली की पहली रक्षा पंक्ति का हिस्सा होते हैं। प्रयोगों में यह देखा गया कि जिन कोशिकाओं में प्रोटियासोम सक्रिय थे, वे बैक्टीरिया के बढ़ने को नियंत्रित कर रहे थे। लेकिन जब इसकी गतिविधि को रोका गया, तो संक्रमण तेजी से फैलने लगा।

End of Feed