दिल्ली में कबूतरों से बीमारी फैलने का दावा, खिलाने से फैल रहा ये गंभीर रोग, छूना भी जोखिम भरा

Pigeon feeding Delhi Health Risk: दिल्ली में कबूतरों को दाना खिलाने से बीमारियां फैलने का दावा सामने आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार कबूतरों की बीट और पंखों के सूक्ष्म कण हवा में घुलकर फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां फैला सकते हैं। प्रशासनिक लापरवाही और बढ़ती आबादी से खतरा और बढ़ गया है।

Pigeon feeding Delhi Health Risk: दिल्ली में कबूतरों को दाना खिलाने की आदत आज एक बड़ा स्वास्थ्य खतरा बनती जा रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कबूतरों की बीट, पंख और सूक्ष्म कण हवा में फैलकर फेफड़ों तक पहुंचते हैं और गंभीर संक्रमण फैला सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों, बुज़ुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जोखिम और ज्यादा बढ़ जाता है। प्रशासन पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में कबूतरों से बीमारी फैलने का डर

दिल्ली में कबूतरों से बीमारी फैलने का डर

कबूतरों से फैलने वाली बीमारियां

विशेषज्ञ बताते हैं कि कबूतरों की बीट में मौजूद बैक्टीरिया और फफूंद जैसे तत्व सिटाकोसिस, हिस्टोप्लास्मोसिस और हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनिटिस जैसी बीमारियाँ फैला सकते हैं। ये फेफड़ों पर असर डालती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी और थकावट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लगातार संपर्क रहने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।

End of Feed