Period Pain: पीरियड्स के दौरान पेट और कमर दर्द से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 11, 2023, 03:28 PM IST

Women's Health Tips: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है, मुख्य रूप से इस समय उन्हें अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स के दौरान शरीर में बहुत कमजोरी हो सकती है, इसलिए इस समय पौष्टिक और स्वस्थ आहार लेना चाहिए; क्‍योंकि सही फूड खाने से पीरियड्स की कई समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए?

Women's Health Tips: महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म होता है। इस दौरान उन्हें काफी कुछ सहना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान उनके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स का संतुलित रहना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स में काफी उतार-चढ़ाव होता है जिससे कई बार पीरियड्स के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे समय में आपको बाजार की तली-भुनी चीजों जैसे फास्ट फूड या जंक फूड, पैक्ड फूड या अन्य मसालों से परहेज करना चाहिए।

Period Pain, periods diet, mensuration health tips

Diet During Periods: पीरियड्स के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट?

पीरियड्स ब्लीडिंग के कारण भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे मिजाज, चिड़चिड़ापन और अन्य भावनात्मक असंतुलन हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को कुछ खास फूड्स (Foods For Periods) खाने की सलाह दी है और उनके फायदे भी बताए हैं।

End of Feed