World Parkinson's Day: घर में पार्किंसंस के मरीज की देखभाल कैसे करें, हर केयरगिवर को पता होनी चाहिए ये बातें

World Parkinson's Day: आज दुनियाभर में विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जा रहा है, जो पार्किंसंस रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जानें घर में पार्किंसंस के मरीज की देखभाल कैसे करें।

World Parkinson's Day Caregiver Tips in Hindi: हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसंस दिवस (World Parkinson’s Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पार्किंसंस रोग के बारे में जागरूक करना है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर की मूवमेंट को प्रभावित करती है, जिससे हाथ कांपना, चलने में धीमापन और शरीर में जकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में मरीज के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद में सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. कृष्ण मोहन शर्मा के अनुसार सही जानकारी और धैर्य के साथ की गई देखभाल मरीज की लाइफ को आसान बना सकती है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर केयरगिवर मरीज को ज्यादा सुरक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी महसूस करा सकते हैं।

World Parkinsons Day Caregiver Tips in Hindi

पार्किंसंस रोगी की देखभाल के लिए टिप्स

पार्किंसंस के मरीज की देखभाल कैसे करें - Parkinsons Caregiver Tips

समय पर दवा देना बेहद जरूरी

डॉ. मोहन कृष्णा बताते हैं कि पार्किंसंस में दवाओं का समय बहुत अहम होता है। अगर दवा लेने में देरी हो जाए तो शरीर में अकड़न बढ़ सकती है, कंपकंपी ज्यादा महसूस हो सकती है और चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रोज दवा एक ही समय पर दी जाए। मोबाइल अलार्म या रिमाइंडर का सहारा लिया जा सकता है, ताकि कोई डोज मिस न हो।

End of Feed