Pariksha Pe Charcha 2025: बच्चों के लालन पालन में मां-बाप इस बड़ी बात को जाते हैं भूल, PM मोदी ने बताया आगे बढ़ने को लेकर यही हो जाती है चूक

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: हर साल की तरह परीक्षा की चर्चा 2025 में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स से पढ़ाई और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस साल उन्होंने बच्चों के साथ पेरेंट्स को भी कुछ जरूर सलाह दी। पेरेंट्स की एक खास गलती भी शेयर की है, जो उनके बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: हर साल पीएम मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ में बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों से बात करते हैं। लेकिन इस साल का कार्यक्रम काफी खास है। इस साल पीए सिर्फ स्टूडेंट्स की हेल्थ और पढ़ाई को लेकर ही टिप्स शेयर नहीं कर रहे, बल्कि वह माता पिता के लिए भी कुछ खास टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। इस साल परीक्षा पे चर्चा 2025 (Pariksha Pe Charcha 2025) के कार्यक्रम में उन्होंने खासतौर पर माता-पिता को एक बड़ी चूक भी शेयर की है, जिसे ज्यादातर पेरेंट्स अक्सर अनजाने में कर बैठते हैं। कई बार माता-पिता अपने बच्चों की सफलता और अच्छे नंबरों पर इतना ध्यान देते हैं कि वे उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझना और उन्हें एक सपोर्टिव माहौल देना बहुत जरूरी है, वरना तनाव, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025

पीएम मोदी ने बताई माता-पिता की सबसे आम गलती

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में की बड़ी चूक का खुलासा किया, उन्होंने बताया ज्यादातर पेरेंट्स अक्सर अनजाने में यह भूल जाते हैं, बच्चों के लिए सही पोषण कितना जरूरी है। वह उनकी सफलता और अच्छे नंबरों पर इतना ध्यान देते हैं, लेकिन कहीं न कहीं बच्चे को जरूरी पोषण देने में चूक कर जाते हैं, जिससे बच्चे का न शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और न ही मानसिक स्वास्थ्य। खानपान में पोषण की कमी से उसके दिमाग का विकास भी ठीक से नहीं हो पाता, जिससे उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता और चीजें याद रखने में भी दिक्कतें आती हैं।

End of Feed