ओलिव ऑयल से महिलाओं को मिल सकती है ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Olive Oil Can Prevent Breast Cancer: हाल ही में हुई नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि ओलिव ऑयल महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा दे सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि इसमें मौजूद खास कंपाउंड्स कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकते हैं। जानिए इस स्टडी के दिलचस्प नतीजे और क्या है हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय।

Olive Oil Can Prevent Breast Cancer: कई बार हम जो चीजें रसोई में इस्तेमाल करते हैं, वही हमारी सेहत की सबसे बड़ी रक्षक बन जाती हैं। हाल ही में आई एक नई रिसर्च ने महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण जगाई है। इस स्टडी में पाया गया है कि ओलिव ऑयल यानी जैतून का तेल ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। जहां पहले इसे सिर्फ हार्ट हेल्थ और स्किन के लिए अच्छा माना जाता था, वहीं अब वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके तत्व कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है ये नई स्टडी और कैसे ओलिव ऑयल महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Olive Oil Can Prevent Breast Cancer

Olive Oil Can Prevent Breast Cancer

नई रिसर्च ने जगाई उम्मीद की किरण

स्पेन और यूके के वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस नई स्टडी में पाया गया कि ओलिव ऑयल के कुछ प्राकृतिक तत्व ब्रेस्ट कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने की क्षमता रखते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि ओलिव ऑयल में मौजूद 'ओलियोकैंथल' और 'पॉलीफेनोल' जैसे कंपाउंड्स कैंसर कोशिकाओं के फैलाव को सीमित कर सकते हैं। ये तत्व शरीर में मौजूद हानिकारक कोशिकाओं को खत्म करने में भी मदद करते हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

End of Feed