Pregnancy News: क्या दुबली पतली मां के बच्चे होते हैं ज्यादा सेहतमंद - मां का वजन शिशु पर क्या करता है असर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2023, 04:49 PM IST

Pregnancy News: अध्ययन से अब पता चला कि मां के मोटापे से प्लेसेंटा के गठन, इसकी रक्त वाहिका घनत्व और सरफेस एरिया, और मां और बच्चे के बीच पोषक तत्वों का आदान-प्रदान करने की क्षमता कम हो जाती है। मोटापा और गर्भकालीन मधुमेह दोनों ही अपरा हार्मोन के उत्पादन और सूजन चिन्हकों को प्रभावित करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि अपरा वास्तव में असामान्य रूप से कार्य कर रही है।

Pregnancy News: एक नए अध्ययन के मुताबिक गर्भावस्था (Pregnancy)के दौरान मां का मोटापा, मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, अतिरिक्त वजन प्लेसेंटा की संरचना को बदल देता है। प्लेसेंटा एक महत्वपूर्ण अंग है जो मां के गर्भ में बच्चे को पोषण देता है। मोटापा और गर्भ के दौरान मधुमेह -- खराब ग्लूकोज -- गर्भावस्था के दौरान, दुनिया भर में बढ़ रही है। जबकि दोनों कई मातृ और भ्रूण जटिलताओं से जुड़े हुए हैं, जैसे कि भ्रूण की मृत्यु, बच्चे का मरा हुआ पैदा होना, पैदा होने के बाद शिशु की मौत- ये अभी तक ज्ञात नहीं था कि ये जटिलताएं कैसे पैदा होती हैं।

Pregnancy News

Pregnancy News

अध्ययन से अब पता चला कि मां के मोटापे से प्लेसेंटा के गठन, इसकी रक्त वाहिका घनत्व और सरफेस एरिया, और मां और बच्चे के बीच पोषक तत्वों का आदान-प्रदान करने की क्षमता कम हो जाती है। मोटापा और गर्भकालीन मधुमेह दोनों ही अपरा हार्मोन के उत्पादन और सूजन चिन्हकों को प्रभावित करते हैं, जिससे यह पता चलता है कि अपरा वास्तव में असामान्य रूप से कार्य कर रही है।

End of Feed