हेल्थ

Bee Bites: मधुमक्खी के डंक मारने पर फौरन करें ये घरेलू उपाय, तुरंत सूजन और दर्द से मिलेगी राहत

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 28, 2023, 03:31 PM IST

Bee Bites: मधुमक्खी जहां पर डंक मारती है, वहां काफी सूजन हो जाता है। साथ ही मधुमक्खी के डंक मारने पर बड़ तेज सा दर्द भी होता है और उस दर्द के चलते हम समझ नहीं पाते हैं कि हमें उस समय क्या करना चाहिए। आनन-फानन में हमें उस वक्त जो कुछ भी समझ में आता है, हम उसे तुरंत कर लेते हैं।

Image

Bee Bites

Photo : iStock

Bee Bites: करीब-करीब हर किसी को कभी न कभी मधुमक्खी (Honey Bee) ने डंक मारा ही होगा। मधुमक्खी जहां पर डंक मारती है, वहां काफी सूजन हो जाता है। साथ ही मधुमक्खी के डंक मारने पर बड़ तेज सा दर्द भी होता है और उस दर्द के चलते हम समझ नहीं पाते हैं कि हमें उस समय क्या करना चाहिए। आनन-फानन में हमें उस वक्त जो कुछ भी समझ में आता है, हम उसे तुरंत कर लेते हैं।

कभी-कभी तो आनन-फानन में हमें थोड़ा आराम तो मिल जाता है, लेकिन कभी-कभी हमारा वह फैसला गलत भी निकल जाता है। इसी को लेकर आज हम आपको जानकारी देंगे कि मधुमक्खी के डंक मारने पर आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए। नीचे हम बता रहे हैं कि आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।

मधुमक्खी के डंक मारने पर तुरंत करें ये काम:-

  • मधुमक्खी के डंक मारने पर सबसे पहले आपको ये काम करना है कि आपको उसका डंक निकाल देना है। डंक को निकालने के बाद आपको उस जगह को अच्छे से साबुन से धोकर फिर एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी होगी।
  • मधुमक्खी के डंक मारने पर आप उस जगह पर तुरंत शहद भी लगा सकते हैं। दरअसल शहद में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण जहर के असर को कम करते हैं।
  • मधुमक्खी के डंक मारने पर आप तुरंत बाद उस जगह पर बर्फ लगाएं। दरअसल बर्फ के चलते मधुमक्खी के डंक का जहर शरीर में फैलने से रोकने के साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है।
  • इसके अलावा मधुमक्खी के डंक मारने पर आपको तुरंत उस जगह पर विनेगर लगाना चाहिए। दरअसल विनेगर जहर फैलने से रोकने के साथ ही उसके जहर को भी कम करता है।

हमें पूरी उम्मीद है कि ऊफर बताए गए तरीकों की मदद से अब आप अच्छे तरीके से समझ गए होंगे कि मधुमक्खी के काटने पर क्या करना चाहिए।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article