Nutritional Deficiencies That Cause Dry Lips: सर्दियों में होंठों का सूखना तो आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कई बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ बार-बार फट जाते हैं? ऐसा लगता है जैसे जितना मर्जी कोशिश करो, होंठों की नमी वापस नहीं आती। अक्सर हम इसे मौसम का असर समझ कर नरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच ये है कि ये आपके शरीर के भीतर की किसी कमी का इशारा भी हो सकता है। अगर लगातार लिप बाम लगाने के बावजूद होंठ सूखे और फटे रहते हैं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं। ये किसी पोषक तत्व की कमी का संकेत हो सकता है, जो आगे चलकर सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है। चलिए जानते हैं किन चीजों की कमी आपके होंठों को यूं परेशान कर रही है।
Nutritional Deficiencies That Cause Dry Lips
किन कमियों की वजह से होंठ हमेशा ड्राई रहते हैं - Which Deficiencies Cause Dry Lips In Hindi
डिहाइड्रेशन
हम दिनभर में न जाने कितनी चीजें खाते-पीते हैं लेकिन अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। शरीर में पानी की कमी सबसे पहले हमारे होंठों पर दिखती है। जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो होंठ सूखने लगते हैं, चाहे जितना भी लिप बाम लगा लो। इसलिए दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने की आदत बनाना बेहद जरूरी है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी
हमारी त्वचा और होंठों की नमी बनाए रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड का बड़ा रोल होता है। अगर आपके खाने में मछली, अखरोट या अलसी के बीज जैसी चीजें शामिल नहीं हैं, तो होंठ फटने की समस्या बढ़ सकती है। ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लेना आपके होंठों को अंदर से स्वस्थ बनाता है।
विटामिन बी2 की कमी
अगर होंठों के कोनों में कटाव हो रहा हो या सूखापन लगातार बना रहता हो, तो इसका कारण विटामिन बी2 यानी राइबोफ्लेविन की कमी भी हो सकती है। ये विटामिन हमारे शरीर में स्किन की हेल्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियों और बादाम जैसे फूड्स इसमें मददगार हो सकते हैं।
विटामिन सी की कमी
विटामिन सी ना केवल इम्युनिटी बढ़ाता है बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ रखता है। इसकी कमी से होंठों पर कटाव, सूखापन और दर्द हो सकता है। नींबू, संतरा, आंवला जैसी चीजों को अपने रोज़मर्रा के खाने में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है।
जिंक की कमी
अगर आपके होंठ जल्दी-जल्दी कटते हैं और भरने में बहुत वक्त लगाते हैं, तो इसका कारण जिंक की कमी भी हो सकता है। जिंक घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करता है और त्वचा को रिपेयर करता है। बीज, नट्स और दालें इसके अच्छे स्रोत हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा।
आयरन की कमी
आयरन की कमी से शरीर में एनीमिया होने का खतरा तो होता ही है, लेकिन इसका एक शुरुआती संकेत फटे और बेजान होंठ भी हो सकते हैं। अगर आपके होंठ सूखे-सूखे लगते हैं और साथ ही कमजोरी भी महसूस हो रही है, तो आयरन की जांच करवाना ज़रूरी है। पालक, चुकंदर और अनार जैसी चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
