लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा जीका वायरस, पुणे में मिले 6 नए मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

zika virus in pune: एक बार फिर से जीका वायरस ने अपना डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अकेले पुणे शहर में 6 मामले सामने आए हैं। इसकी चपेट में दो गर्भवती महिलाएं भी हैं। आइए जानते हैं कि क्या हैं जीका वायरस के संक्रमण के लक्षण और क्या हैं बचाव के उपाय?

महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। हाल ही में इसके संक्रमण के चलते 6 मरीज सामने आए हैं। वही स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन 6 मरीजों में से 2 प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि जीका वायरस संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। जो हमारे लिए जानलेवा तक साबित हो जाता है। पुणे के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। बीते शुक्रवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको जीका वायरस के संक्रमण के कुछ लक्षण और बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

zika virus in pune

zika virus in pune

डॉक्टर भी आया चपेट में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुणे शहर में एक डॉक्टर भी जीका वायरस की चपेट में आया है। 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं उनकी 15 साल की बेटी में जीका की पुष्टि की गई है। जीका वायरस का संक्रमण मादा एडीज के काटने से फैलता है। जिसे लक्षणों की बात करें तो कई दिन के बाद लगभग 3-4 दिन में इसके लक्षण दिखाई देते हैं।

जीका वायरस के संक्रमण के लक्षण

  • तेज बुखार होना।
  • लगातार सिर में दर्द रहना।
  • जॉइंट्स में दर्द होना।
  • आंखों में लालिमा आना।
  • स्किन पर लाल स्पॉट होना।

जीका वायरस के बचाव के उपाय

मच्छरों से बचाव करना जीका से बचने का सबसे पहला स्टेप है।

खुद को ढक कर रखें जिससे आपको मच्छर न काट सकें।

End of Feed