हेल्थ

Drink for weight loss: रात में सोने से पहले पी लें ये स्पेशल देसी ड्रिंक, बिना मेहनत सोते हुए छंट जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Heathy drink for Weight Loss: आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण बहुत से लोग मोटापा के शिकार हो रहे हैं। जिसके कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे रात में सोने से पहले पीने पर आपका वेट तेजी से कम हो सकता है।

Image

Healthy drink before sleep for weight loss

Photo : iStock

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान ये दो ऐसी मुख्य समस्याएं हैं जो हमारे शरीर में फैट बढ़ने की वजह बन जाती हैं। पेट पर जमा चर्बी के कारण हमारी पर्सनैलिटी भी खराब दिखाई देती है। इसके साथ-साथ यह कई कई बीमारियों का कारण भी बन जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको लाइफस्टाइल संबंधी किसी तरह की बीमारी न हो तो आपको अपने शरीर में जमा फैट को कम करना चाहिए। जी हां आज हम आपको फैट कम करने के लिए एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रात में सोने से पहले पीने पर आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।

हेल्दी ड्रिंक करेगी कमाल

आप रात में सोने से पहले जीरा, अजवाइन और सौंफ को मिलाकर एक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। यह हेल्दी ड्रिंक आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको बिस्तर पर जाने से 20 मिनट पहले इसका सेवन करना है।

कैसे करें तैयार

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप 1 गिलास पानी में अजवाइन, जीरा और सौंफ को 1/2 चम्मच की मात्रा में मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह उबालें जब यह पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर हल्की गुनगुना पी लें।

स्वाद के लिए मिलाएं शहद

यदि आप इस ड्रिंक को टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आपको इसमें 2 चम्मच शहद मिला लेना चाहिए। शहद मिलाकर पीने से यह आपको सेहत और स्वाद दोनों एक साथ दे सकती है।

इस ड्रिंक के और भी हैं लाभ

  • यह हमारे वजन को कम करने के साथ हमें बेहतर नींद लेने में भी मदद करता है।
  • यह हमारे शरीर में आ रही आंतरिक सूजन को कम करने में काफी कारगर है।
  • इसे पीने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे डाइजेशन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article