नए साल में पेट को हेल्दी रखना है तो कम कर दें चीनी, नहीं हुई कंट्रोल तो बिगड़ जाएगी सेहत, उठाएं ये स्टेप

How To Cut Sugar In New Year: नए साल में अगर पेट को सच में हेल्दी रखना चाहते हैं, तो चीनी कम करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा शुगर गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती है, जिससे गैस, एसिडिटी और सूजन जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं। जानिए क्यों चीनी कंट्रोल न करने पर बिगड़ सकती है सेहत और पेट को स्वस्थ रखने के आसान स्टेप।

How To Cut Sugar In New Year: नया साल आते ही हम सब कुछ न कुछ अच्छा करने का मन बनाते हैं। कोई वजन घटाने की सोचता है, तो कोई फिट रहने का। लेकिन अक्सर हम एक छोटी-सी आदत को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती है, और वो है ज्यादा चीनी खाना। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सरदा पसंगुलपति के अनुसार, चीनी सिर्फ मोटापा या डायबिटीज ही नहीं बढ़ाती, बल्कि पेट यानी गट हेल्थ को भी धीरे-धीरे खराब कर देती है। अगर नए साल में पेट को हेल्दी रखना है, तो अब चीनी कम करने का सही वक्त है।

गट हेल्थ क्यों है इतनी जरूरी

गट हेल्थ क्यों है इतनी जरूरी (AI Image)

गट हेल्थ क्यों है इतनी जरूरी

हमारे पेट में करोड़ों अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं, जो पाचन, इम्युनिटी और ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। जब हम जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं, तो ये हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है और अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। इस असंतुलन को डिस्बायोसिस कहा जाता है, जिससे पेट फूलना, एसिडिटी और बार-बार पेट खराब होने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

End of Feed