महिलाओं के लिए राहत! अब गर्भाशय के कैंसर समझना होगा आसान, DNA की नई खोज में सामने आए 5 रिस्क फैक्टर्स

DNA Risk Factors Related To Ovarian Cancer In Hindi: गर्भाशय कैंसर को लेकर नई रिसर्च ने महिलाओं के लिए राहत की खबर दी है। वैज्ञानिकों ने DNA से जुड़े पांच नए रिस्क फैक्टर्स खोजे हैं, जिससे इस बीमारी को पहले ही समझना आसान होगा। जानिए क्या है NAV3 जीन और कैसे यह खोज कैंसर की रोकथाम और उपचार में नई उम्मीद जगाती है।

DNA Risk Factors Related To Ovarian Cancer In Hindi: गर्भाशय कैंसर यानी एंडोमेट्रियल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में गिना जाता है। कई बार इसकी पहचान देर से होती है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है। लेकिन हाल ही में एक बड़ी रिसर्च ने महिलाओं के लिए राहत भरी खबर दी है। वैज्ञानिकों ने DNA से जुड़े पांच नए रिस्क फैक्टर्स खोजे हैं। इस खोज से अब गर्भाशय कैंसर को समझना आसान होगा और इसके खतरे को पहले से पहचान पाना भी संभव हो सकेगा। खास बात यह है कि इसमें एक NAV3 नामक जीन पर भी खास रोशनी डाली गई है, जो कैंसर रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।

DNA Risk Factors Related To Ovarian Cancer In Hindi

DNA Risk Factors Related To Ovarian Cancer In Hindi

अंतरराष्ट्रीय रिसर्च से मिली नई जानकारी

हैनोवर मेडिकल स्कूल सहित कई देशों के वैज्ञानिकों ने लगभग 17 हजार मरीजों और करीब 2.9 लाख स्वस्थ महिलाओं के DNA का तुलनात्मक अध्ययन किया। इस अध्ययन से पता चला कि DNA में पांच ऐसे नए लोसी (स्थान) हैं जो एंडोमेट्रियल कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।

End of Feed