H3N8 Bird Flu: एवियन इन्फ्लूएंजा से फैल सकती है नई महामारी ? जानिए क्या है लक्षण और बचाव के तरीके

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 17, 2023, 05:21 PM IST

H3N8 Bird Flu symptoms: कोरोना के सबसे शुरुआती मामले चीन में पाए गए थे। चीन से पूरी दुनिया में फैला कोरोना। अब चीन में एक और नए वायरस ने आतंक पैदा कर दिया है। पहले मरीज की मौत से हड़कंप मच गया है। पक्षियों और जलीय जीवों में पाए जाने वाले इस वायरस ने पहली बार इंसान की जान ली है।

Avian Influenza: कोरोना के बाद अब चीन में एक नए वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है वहीं एवियन इन्फ्लुएंजा के प्रकोप का खतरा मंडरा रहा है। दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नजर एवियन इन्फ्लुएंजा पर टिकी हुई है। चीनी में एवियन इन्फ्लुएंजा से ह्यूमन डेथ का मामला सामने आने के बाद और चिंताजनक हो गया। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि मनुष्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा (Avian Influenza Causes) फैला तो यह दूसरी सबसे घातक महामारी हो सकती है।

avian influenza virus, Bird Flu, Bird Flu Symptoms

Avian Influenza Virus: क्या एवियन इन्फ्लूएंजा हवा से फैल सकता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, H3N8 एवियन इन्फ्लुएंजा के कारण ह्यूमन डेथ चीन में पहली मृत्यु है। पिछले साल इंसानों में इस संक्रमण के दो और मामले सामने आए थे। चीन में हुई संक्रमित महिला को गंभीर निमोनिया के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उसे मायलोमा (कैंसर) सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

End of Feed