हेल्थ

सिर्फ सादा पानी पीने से ही नहीं होती बॉडी हाइड्रेट, एक्सपर्ट से जानें क्या है Hydration का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2023, 05:56 PM IST

पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि वजन घटाने, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं और अन्य समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए, जब पानी के इतने सारे फायदे हैं, तो यह जानना आवश्यक है कि अधिकतम लाभ के लिए इसका सेवन कैसे किया जाए।

Image

एक्सपर्ट से जानिए पानी पीने का सही तरीका (Source:istock)

गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। हम सभी जानते हैं स्वस्थ रहने और दिमाग के सुचारू ढंग से काम काज के लिए एक दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। पानी न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि वजन घटाने, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है। इसलिए, जब पानी पीने के इतने फायदे हैं, तो यह जानना भी बेहद जरूरी है कि किस तरह पानी का सेवन किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य और कल्याण विशेषज्ञ से जानिए पानी पीने का सही तरीका

स्वास्थ्य और कल्याण विशेषज्ञ कोरी रोड्रिगेज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे सिर्फ सादा पानी पीने से हमें बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पानी के सेवन के सही तरीके के बारे में भी बताया है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सादा पानी बॉडी को हाइड्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है! मैं प्रति दिन एक गैलन पानी पीता था (यह बहुत अधिक था) और कभी भी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी कभी पूरी नहीं कर पाता था। इसका मतलब है कि मैंने पेशाब के जरिए आवश्यक खनिजों को लगातार बाहर निकाला है। इस संतुलन को ठीक करने के बाद से मैं अपने दैनिक आहार में इलेक्ट्रोलाइट्स को शामिल करते समय एक बड़ा अंतर महसूस कर रहा हूं।”

इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रोलाइट्स मिलाकर पानी पीने का सही तरीका भी बताया है। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा है बॉडी को ठीक से हाइड्रेटेड करने के लिए आपको पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की भी जरूरत होती है। हर बार जब आप पेशाब करते हैं, तो आप इलेक्ट्रोलाइट्स को बाहर निकाल रहे होते हैं जो सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं। उन्होंने बताया है कि जितना अधिक आप पानी पीते हैं, उतना अधिक आप पेशाब करते हैं और पेशाब के जरिए आप इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बाहर निकालते हैं।

पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मिलाने के अलावा आप समुद्री नमक, अदरक और तरबूज भी मिला सकते हैं। नारियल पानी को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसे इलेक्ट्रोलाइट वॉटर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article