वजन घटाने का नया ट्रेंड या छुपा हुआ खतरा? जानिए GLP-1 दवाओं पर क्यों सख्त हुई सरकार

Weight Loss And Diabetes Medicine Side Effects: डायबिटीज और वजन कंट्रोल के लिए तरह-तरह की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें GLP-1 दवाएं भी काफी चर्चा में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। जी हां इनके दुष्परिणामों को देखते हुए सरकार इनके इस्तेमाल के प्रति सख्ती बरत रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Weight Loss And Diabetes Medicine Side Effects: आजकल टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज में GLP-1 दवाओं का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है। ये दवाएं ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करती हैं, जिस वजह से इन्हें 'डबल बेनिफिट' वाली दवाएं माना जा रहा है। लेकिन इसी बढ़ती मांग के साथ इनके गलत इस्तेमाल और बिना डॉक्टर पर्चे बिक्री को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।

glp 1 drugs Side effects

मोटापा और डायबिटीज की दवाओं के साइड इफेक्ट

केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि GLP-1 दवाएं टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के इलाज में प्रभावी हैं क्योंकि ये ब्लड शुगर नियंत्रित करने के साथ भूख कम करके वजन घटाने में मदद करती हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी गंभीर हो सकते हैं जैसे मतली, चक्कर, पैंक्रियाटाइटिस, किडनी की समस्या और थायरॉयड कैंसर का जोखिम, इसलिए इनका उपयोग केवल डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाना चाहिए; हाल ही में बाजार में इन दवाओं की बढ़ती उपलब्धता और बिना पर्चे बिक्री की आशंकाओं को देखते हुए Drug Controller General of India ने भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने, बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री रोकने, देशभर में निरीक्षण बढ़ाने, 49 संस्थानों की जांच करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द, जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई जैसे सख्त कदम उठाए हैं, साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह से ही इन दवाओं का उपयोग करें और मोटापा व डायबिटीज से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

End of Feed