हेल्थ

गर्मी में शरीर को रखना है कूल-कूल, तो जानें छाछ और नारियल पानी दोनों में कौन बेस्ट चॉइस

Coconut Water VS Buttermilk: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह ही जाती है। इसमें नारियल पानी और छाछ दोनों ही प्रमुख हैं। यदि आप नारियल पानी और छाछ दोनों में बेहतर विकल्प चुनना चाहते हैं, तो आपको ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए।

Image

नारियल पानी या छाछ क्या है बेस्ट चॉइस?

Coconut Water VS Buttermilk: भारत जैसे गर्म देश में खुद को ठंडा रखना मुश्किल काम होता है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में शरीर में पानी कमी न होने देना भी एक चुनौती भरा काम है। यही कारण है कि तेज गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन देश में गर्मियों की ये सबसे आम समस्याएं हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आमतौर पर भारतीय लोग दो देसी ड्रिंक्स पर भरोसा करते हैं - छाछ (Buttermilk) और नारियल पानी (Coconut Water)। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से गर्मियों के लिए कौन बेहतर रहता है? कौन शरीर को ठंडा रखना है और कौन हाइड्रेशन को बनाए रखता है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

छाछ पीने के फायदे

छाछ, जिसे आम बोलचाल में मट्ठा भी कहा जाता है, दही से तैयार की जाने वाली एक देसी ड्रिंक है और इसमें प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा करती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है। छाछ में सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलने वाले मिनरल्स को शरीर में रिफिल करते हैं। इसके अलावा छाछ में मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट को भी हेल्दी रखते हैं और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी को नेचुरल एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और थोड़ी मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला ड्रिंक है। जिससे यह तेज गर्मी या डिहाइड्रेशन की कंडीशन में तुरंत राहत देता है। खासतौर पर जब आपका शरीर ज्यादा थका हुआ हो या लू लगने का खतरा हो, तब नारियल पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

नारियल पानी vs छाछ – पोषण तत्व तुलना (प्रति 100 ml)

Coconut water vs Buttermilk

नारियल पानी बनाम छाछ

नारियल पानी या छाछ कौन है बेहतर

नारियल पानी और छाछ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद नेचुरल ड्रिंक हैं। वहीं हाइड्रेशन के लिए दोनों में हेल्दी विकल्प की बात करें तो नारियल पानी थोड़ा आगे है। वहीं छाछ हाइड्रेशन के साथ आपके पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। छाछ और नारियल पानी दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन इनका उपयोग आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको तुरंत ऊर्जा और तेजी से हाइड्रेशन चाहिए, तो नारियल पानी चुनें। वहीं, अगर आप ठंडक के साथ पाचन को भी दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article