दिल की बीमारी पर लगेगी लगाम, जीन एडिटिंग थेरेपी से घटेगा कोलेस्ट्रॉल, सालों तक रहेगा असर - रिसर्च में बड़ा खुलासा

Gene-Editing Therapy To Reduce Cholesterol: नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने ऐसी जीन एडिटिंग थेरेपी विकसित की है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को सालों तक कम रख सकती है। यह थेरेपी हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों के खतरे को भी घटा सकती है। जानिए कैसे काम करती है ये थेरेपी और क्यों इसे भविष्य की सबसे असरदार हार्ट ट्रीटमेंट बताया जा रहा है।

Gene-Editing Therapy To Reduce Cholesterol: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है, जो धीरे-धीरे दिल की गंभीर बीमारियों की जड़ बन जाती है। लेकिन अब इस पर लगाम लगाने का एक नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एक नई जीन एडिटिंग थेरेपी विकसित की है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को स्थायी रूप से कम कर सकती है। यह थेरेपी हार्ट अटैक, ब्लॉकेज और अन्य कार्डियक बीमारियों के खतरे को भी लंबे समय तक कम रख सकती है। आइए जानते हैं इस रिसर्च की खास बातें और इसका असर शरीर पर कैसे पड़ता है।

जीन एडिटिंग थेरेपी

जीन एडिटिंग थेरेपी

क्या है ये नई जीन एडिटिंग थेरेपी?

यह थेरेपी हमारे शरीर के जीन में स्थायी बदलाव करती है ताकि लीवर में बनने वाला एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम हो सके। वैज्ञानिकों ने इसमें CRISPR नामक जीन एडिटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो DNA के उस हिस्से को एडिट करती है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है। एक बार इलाज के बाद शरीर लंबे समय तक कम कोलेस्ट्रॉल बनाए रख सकता है।

End of Feed