भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित वेरिएंट का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 वेरिएंट से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।एक्सबीबी.1.5 वेरिएंट, ओमिक्रोन एक्सबीबी वेरिएंट से संबंधित है, जो ओमिक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 सब वेरिएंट का पुनःसंयोजन है। संयुक्त रूप से एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
इंसाकोग के आंकड़ों से ये भी पता चला है कि बीएफ.7 वेरिएंट के नौ मामले पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है। पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन सब वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले, गुजरात और हरियाणा में दो-दो तथा ओडिशा में एक मामला दर्ज किया गया है। इंसाकोग देशभर में सार्स-कोव-2 की जिनोमिक निगरानी की रिपोर्ट देता है।
