डिमेंशिया के इलाज में अब AI से मिलेगी मदद, यहां डेवलप हुआ टूल, सिंगल ब्रेन स्कैन सामने लाएगा बीमारी

Dementia Test: चिकित्सा के क्षेत्र में AI से नई-नई मदद मिल रही है। अमेरिका में हाल ही में एक ऐसा टूल बनाया गया है जो एक ही ब्रेन स्कैन में 9 तरह के डिमेंशिया का पता लगा सकता है। इससे बीमारी को जल्द पहचान कर इसका निदान किया जा सकेगा।

Dementia Test: डिमेंशिया का पता लगाने में अब एक एआई टूल मदद कर सकता है। दरअसल, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल विकसित किया है, जो मात्र एक बार ब्रेन स्कैन कर नौ प्रकार की डिमेंशिया का पता लगा सकता है। यह उपलब्धि न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों की शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण कदम है।

dementia

एक स्कैन से लगेगा डिमेंशिया का पता

स्टेटव्यूअर नामक यह टूल न केवल डिमेंशिया की जल्दी पहचान करता है, बल्कि 88 प्रतिशत मामलों में सटीक निदान भी देता है जिसमें अल्जाइमर रोग भी शामिल है। न्यूरोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, यह टूल डॉक्टरों को सामान्य प्रक्रिया की तुलना में दोगुना तेजी से और तीन गुना अधिक सटीकता के साथ मस्तिष्क स्कैन की व्याख्या करने में मदद करता है।

End of Feed