हेल्थ

वेट लॉस के लिए कॉफी में क्या मिलाकर पिएं? अगर पी ली ये 1 चीज तो मक्खन जैसे पिघलेगी जिद्दी चर्बी

Weight Loss Ke Liye Coffee Kaise Piye: शरीर की बढ़ती चर्बी आज के समय में ज्यादातर लोगों की परेशानी बन गई है। अगर आप बढ़ती हुई तोंद और जिद्दी चर्बी से परेशान हैं और रोज जिम जाने का समय नहीं मिल रहा, तो अब सिर्फ एक कप कॉफी भी आपके वजन घटाने में मदद कर सकती है। यहां जानें वेट लॉस के लिए कॉफी कैसे पिएं।

Image

Weight Loss Ke Liye Coffee Mein Kya Milakar Piye

Weight Loss Ke Liye Coffee Kaise Piye: अगर आप भी वजन घटाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमा चुके हैं लेकिन जिद्दी फैट टस से मस नहीं हो रहा, तो अब एक सिंपल घरेलू तरीका ट्राई करें। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ कॉफी पीने से आपकी वजन तेजी से कम हो सकता है। बस आपको कॉफी पीते समय एक खास चीज इसमें मिलानी है। इस चीज को मिलाते ही आपकी सिंपल कॉफी देसी फैट कटर बन जाएगी और शरीर में जमा चर्बी को तेजी से छांट देगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में....

वेट लॉस के लिए कॉफी में क्या मिलाकर पिएं - Weight Loss Ke Liye Coffee Mein Kya Milakar Piye

आपको बता दें कि अपनी कॉफी को फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए आपको जो चीज मिलानी है वह कुछ और नहीं बल्कि देसी घी है। देसी घी वाली कॉफी सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आप रोज सुबह कॉफी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीते हैं, तो ये आपकी चर्बी को मक्खन की तरह पिघला सकता है। देसी घी न सिर्फ मेटाबॉलिज्म तेज करता है, बल्कि लंबे समय तक भूख भी कंट्रोल में रहती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है देसी घी

जब आप ब्लैक कॉफी में देसी घी मिलाकर पीते हैं, तो ये आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव कर देता है। यानी जो खाना आप खाते हैं, वो जल्दी एनर्जी में बदलता है और फैट के रूप में जमा नहीं होता।

लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है

देसी घी हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसे कॉफी में मिलाकर पीने से आपको देर तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग का खतरा कम हो जाता है।

शुगर क्रेविंग होती है कंट्रोल

घी वाली कॉफी पीने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग कम हो जाती है। ये ब्लड शुगर को स्थिर रखती है और शरीर में अचानक से एनर्जी ड्रॉप नहीं होता।

कीटो डाइट वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन

अगर आप कीटो डाइट फॉलो करते हैं, तो देसी घी वाली कॉफी आपके लिए सुपर ड्रिंक है। इसमें कार्ब्स न के बराबर होते हैं और ये बॉडी को फैट बर्निंग मोड में डाल देती है।

सुबह खाली पेट असर दिखेगा जल्दी

इसे पीने का सबसे सही टाइम है सुबह खाली पेट। एक कप गर्म ब्लैक कॉफी में एक छोटा चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाएं और बिना चीनी के पिएं। धीरे-धीरे फर्क दिखने लगेगा।

जिद्दी चर्बी को कहें बाय-बाय

अगर आप कंसिस्टेंसी से इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी जिद्दी चर्बी मक्खन की तरह पिघलती नजर आएगी। साथ में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और अच्छा खानपान रखें, तो असर और बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article