हेल्थ

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेश हैं ये पहाड़ी सब्जियां, बरसात में खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी, ताकत का है सुपरडोज

Mountain Vegetables Benefits In Hindi: बरसात के मौसम में उत्तराखंड की पहाड़ी सब्जियां सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना हैं। अगर आप भी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो कुछ पारंपरिक सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यहां जानें कौन-कौन ही पहाड़ी सब्जियां हैं सेहत के लिए अमृत।

Image

Mountain Vegetables Benefits In Hindi

Mountain Vegetables Benefits In Hindi: बरसात का मौसम शुरू होते ही सेहत का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। बारिश के दिनों में हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो न सिर्फ स्वाद में बढ़िया हों बल्कि शरीर की ताकत भी बढ़ाएं। उत्तराखंड की पहाड़ियों में उगने वाली कुछ खास पारंपरिक सब्जियां हैं जो बरसों से गांवों की रसोई का हिस्सा रही हैं। अब एक बार फिर ये सब्जियां खेतों में लौट रही हैं और लोगों के दिलों और थालियों में भी। ये सब्जियां बरसात में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं।

फिर से लौट रही हैं पुराने समय की सब्जियां

पहाड़ों में एक समय था जब लिंगुड़ा, ककड़ी, गहथ, भट्ट, भांग की चटनी जैसी चीजें हर घर में बनती थीं। धीरे-धीरे ये सब्जियां कम होती चली गईं, लेकिन अब लोग फिर से इन्हें पहचानने लगे हैं। खासकर बरसात के मौसम में इनका स्वाद और महक लोगों को फिर से अपनी तरफ खींच रही है।

स्वाद और सेहत का डबल फायदा

इन पहाड़ी सब्जियों का सबसे खास फायदा है कि ये स्वाद में जबरदस्त होती हैं और साथ ही शरीर को ताकत भी देती हैं। भट्ट की दाल, गहथ की सब्जी या भांग की चटनी जैसे पकवान बरसात में शरीर को गर्माहट और एनर्जी देने का काम करते हैं। इन्हें खाने से पेट भी ठीक रहता है और थकावट भी कम लगती है।

केमिकल फ्री और पूरी तरह देसी तरीका

इन सब्जियों को पहाड़ों में पारंपरिक तरीके से उगाया जाता है, जिसमें किसी तरह के केमिकल या फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं होता। यानी ये पूरी तरह ऑर्गेनिक होती हैं, जो आज के समय में बहुत जरूरी है। ये सब्जियां शरीर को अंदर से साफ और मजबूत बनाती हैं।

नई पीढ़ी में भी बढ़ रहा है क्रेज

सबसे अच्छी बात ये है कि अब युवा भी इन पारंपरिक पहाड़ी सब्जियों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी इनकी डिमांड बढ़ रही है। होटल और रेस्टोरेंट्स में भी लोग इन देसी स्वादों को फिर से चखना चाह रहे हैं।

पुराने स्वाद की नई वापसी

इन सब्जियों के लौट आने से न सिर्फ स्वाद की दुनिया समृद्ध हो रही है बल्कि लोकल किसानों को भी फायदा हो रहा है। अब लोग सिर्फ सेहत नहीं, स्वाद में भी देसी चीजों को अहमियत दे रहे हैं। बरसात में अगर आप कुछ खास और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ये पहाड़ी सब्जियां जरूर ट्राई करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article