Packaged Fruit Juice: बच्चों के टिफिन में भूलकर भी ना रखें पैकेट बंद जूस, जानें कैसे होता है सेहत को नुकसान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 12, 2023, 12:33 PM IST

Packaged Juice is Harmful for Kids: फलों का जूस सेहत को फायदा पहुंचाता है और अंदर से ताकत देता है लेकिन पैकेट बंद जूस ठीक इसके उलट नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि जानकार लोग पैकेट बंद जूस की बजाय ताजा फलों का जूस पीने की सलाह देते हैं। बच्चों के लिए पैकेट बंद जूस बेहद खतरनाक है। अगर आप उनके टिफिन में पैकेट बंद जूस रख रहे हैं तो सतर्क होने की जरूरत है।

Packaged Fruit Juice is Harmful for Kids: फलों का जूस सेहत को फायदा पहुंचाता है और इंसान के शरीर को अंदर से ताकत देता है। आजकल बाजार में तमाम कंपनियों के पैकेट बंद जूस मिल रहे हैं जो असली होने का दावा करते हैं। आपको बता दें कि पैकेट वाला जूस सेहत को नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि जानकार लोग पैकेट बंद जूस की बजाय ताजा फलों का जूस पीने की सलाह देते हैं। स्कूली बच्चों के सेहत के लिए पैकेट बंद जूस बेहद खतरनाक है।

Packaged Juice is Harmful for Kids

Packaged Juice is Harmful for Kids (Credit: istock)

अक्सर देखा जाता है कि पैरेंट्स बच्चों के टिफिन में पैकेट बंद जूस रख देते हैं। पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे को इस जूस को एनर्जी मिलेगी लेकिन असल में इससे एनर्जी मिलने की बजाय सेहत को नुकसान ज्यादा होता है। अगर आप उनके टिफिन में पैकेट बंद जूस रख रहे हैं तो सतर्क होने की जरूरत है।

End of Feed