हेल्थ

नवरात्रि में फॉलो करें ये सिंपल एक्सरसाइज रूटीन, बिना थकान व्रत में भी बरकरार रहेगी फिटनेस

Fitness Tips During Navratri Fasting : नवरात्रि के दौरान नौ दिन का उपवास धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसके अलावा ये व्रत आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अक्सर लोगों में उपवास के दौरान एनर्जी की कमी देखने को मिलती है। यदि आप व्रत में लो फील कर रहे हैं, तो आपको हमारा बताया सिंपल एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

Navratri fasting fitness tips

Fitness Tips During Navratri Fasting : नवरात्रि का समय धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक साधना के साथ अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए भी परफेक्ट होता है। इन पवित्र नौ दिनों में कई लोग उपवास रखते हैं, जिससे शरीर के एनर्जी लेवल पर असर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों में अक्सर व्रत के दौरान कमजोरी, चक्कर आना या बेहद थकान जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यदि आप भी इन दिनों व्रत के दौरान ऐसा फील कर रहे हैं, तो आपको हल्की और सही एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेनी चाहिए। जी हां आज हम आपको ऐसे फिटनेस टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से फिट बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

डीप ब्रीदिंग (गहरी सांस लेना)

व्रत के दौरान एनर्जी से भरे रहने के लिए डीप ब्रीदिंग (गहरी और लंबी सांस) करना सबसे असरदार एक्सरसाइज है। ये आपके शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाकर शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इतना ही नहीं ये आपके मन को भी शांत करता है। इसके अलावा आप व्रत में रोज सुबह अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग योगासन

व्रत के दौरान हैवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। लेकिन हल्के-फुल्के स्ट्रेचिंग योगासन करने से आपकी सेहत बेहतर ही होगी। इसमें आप ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और शवासन जैसे योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। ये सभी आसन आपके शरीर को स्ट्रेच और एक्टिव करते हैं, इसके साथ ही शवासन आपके शरीर को रिलैक्स करता है।

मेडिटेशन (ध्यान)

व्रत के दिनों में अक्सर भूख के कारण हमारे दिमाग की कार्यक्षमता पर भी असर देखने को मिलता है। जिसे बेहतर बनाने के लिए आपको रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए। इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनी रहेगी। रोजाना 20 मिनट का मेडिटेशन का अभ्यास आपके तनाव के स्तर को भी कम कर सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article