Premature Grey Hair Causes Prevention : सफेद बाल बढ़ती उम्र की साफ निशानी हुआ करते थे, लेकिन आजकल युवाओं में भी बाल जल्दी सफेद होने की समस्या आम हो रही है। पहले आमतौर पर 40–50 साल की उम्र के बाद लोगों में सफेद बालों की समस्या दिखाई देती थी, लेकिन अब 20–25 साल की उम्र के लोग भी सफेद बालों से परेशान दिखाई दे रहे हैं। बालों का रंग सफेद होने की मुख्य वजह शरीर में मेलेनिन नाम के रंगद्रव्य का कम होना है। जब शरीर में मेलेनिन की मात्रा कम होने लगती है, तो बालों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे हल्का होकर सफेद होने लगता है। आइए जानते जल्दी सफेद होते बालों का कारण और इन्हें रोकने के उपाय...
कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण
- कुछ लोगों में जल्दी बाल सफेद होने के पीछे कुछ जेनेटिक फैक्टर भी हो सकता है। अगर आपके परिवार में किसी को कम उम्र में सफेद बाल हुए हैं, तो संभावना है कि यह आपको भी विरासत में मिले।
- आज कामकाज और लाइफस्टाइल के कारण लगातार बढ़ते तनाव और स्ट्रेस के कारण लगातार बालों के रंग पर असर पड़ रहा है। ये आपके बालों के जल्दी सफेद होने का कारण बन सकती है।
- पोषण की कमी भी जल्दी सफेद बालों के पीछे मुख्य वजह है। शरीर में विटामिन B12, आयरन, कॉपर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों को समय से पहले सफेद कर सकती है।
- बालों के जल्दी सफेद होने के पीछे हार्मोनल बदलाव भी काफी अहम साबित होता है। थायरॉयड या अन्य तरह के हार्मोनल असंतुलन से भी आपके बाल कम उम्र में सफेद हो सकते हैं।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल जिसमें धूम्रपान, शराब का सेवन और नींद की कमी भी शामिल है। ये सभी चीजें मिलकर बालों को समय से पहले सफेद कर देती है।
बालों को सफेद होने से बचाने के उपाय
- समय से पहले सफेद बालों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप बैलेंस डाइट लें। जिसमें हरी सब्जियां, फल, नट्स और सीड्स को जरूर शामिल करें।
- तनाव कम करना भी आपको सफेद बालों से बचा सकता है, जी हां आपको इसके लिए रोजाना 20 मिनट प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए आपको भरपूर नींद लेनी है और काम के तनाव से बचाव करना है।
- धूम्रपान, शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन कम उम्र में आपके बालों की सफेदी का कारण बन सकता है। इसलिए इनसे परहेज करें और हफ्ते में एक बार बालों की तेल मालिश करें।
- बालों की सफेदी से बचाव के लिए आपको अधिक हीट प्रोसेस से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों पर करने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
