हेल्थ

नवरात्रि में लहसुन प्याज क्यों नहीं खाते? नौ दिन लहसुन प्याज न खाने से सेहत पर क्या असर होता है?

Navratri Health Tips : नवरात्रि के दिनों में लोग मां दुर्गा की आराधना, पूजा करते हैं और कुछ लोग 9 दिन तक उपवास करते हैं। वहीं जो लोग उपवास नहीं कर पाते हैं, वह लहसुन, प्याज जैसी चीजों को खाने से इन दिनों काफी परहेज करते हैं। आज हम आपको लहसुन, प्याज न खाने से सेहत पर होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

onion and garlic in Navratri

Navratri Health Tips : नवरात्रि का पर्व भारत में विशेष महत्व रखता है। ये खास पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। साल के शुरुआत में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्र और सितंबर-अक्टूबर के महीने में आने वाले नवरात्रों को शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना और व्रत-उपवास रखते हैं। वहीं कुछ लोग व्रत के दौरान खान-पान में कई तरह की सावधानियां बरतते हैं। इन दिनों में लहसुन और प्याज का सेवन न करना भी एक खास सावधानी है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाया जाता इसके साथ ही जानें नौ दिन तक लहसुन, प्याज का सेवन न करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

नवरात्रि में क्यों नहीं खाया जाता लहसुन-प्याज?

धार्मिक कारण

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में लहसुन और प्याज को तामसिक आहार की श्रेणी में रखा गया है। तामसिक भोजन मनुष्य में आलस्य, क्रोध व कामवासना को बढ़ाता है। इसलिए नवरात्रों में प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित माना गया है।

आयुर्वेद का मत

आयुर्वेद में लहसुन और प्याज को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है, लेकिन इनकी तासीर हल्की गर्म होती है। जो आपके मन को उत्तेजित कर सकते हैं। वहीं व्रत में आपका चित्त शांत रहना चाहिए, इसलिए लहसुन और प्याज का सेवन करने से मना किया जाता है।

लहसुन-प्याज न खाने से स्वास्थ्य पर असर

लहसुन और प्याज का स्वाद काफी तीखा होता है, जिसके खाने से आपके पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं इनका सेवन न करने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होने लगता है। वहीं बिना लहसुन और प्याज वाला साधारण भोजन करने से आपका कैलोरी इंटेक कम होता है, जिससे वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो लहसुन और प्याज दोनों का ही सेवन कुछ दिन न करना आपकी सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं डालेगा, बशर्ते आप अपनी डाइट में कुछ और हेल्दी चीजों को शामिल करें। व्रत के दौरान सात्विक आहार लेने से आपकी सेहत बेहतर होगी न कि किसी तरह का नुकसान होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article