Navel Displacement Can Cause Digestive Problems: पाचन क्रिया ठीक न होने की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। वे जब भोजन करते हैं, तो वह ठीक से पच नहीं पाता है। इससे अपच, पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, सीने में जलन, पेट दर्द और कब्ज आदि जैसी समस्याएं लोगों में काफी देखने को मिलती है। कुछ मामलों में दस्त और उल्टी का भी लोग सामना करते हैं। अक्सर खराब पाचन के पीछे का कारण हमारा खानपान होता है। आजकल लोग तला-भुना, मसालेदार, नमकीन, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स आदि का सेवन अधिक करते हैं, साथ ही फाइबर से भरपूर फूड्स बहुत कम खाते हैं, जो खराब पाचन का कारण बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, नाभि खिसकने की वजह से भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? नाभि खिसकना एक बहुत ही आम समस्या है, जो कई बार लोगों के साथ देखने को मिलती है, लेकिन आमतौर पर लोग इसे सामान्य पाचन संबंधी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। नाभि खिसकने से आपकी पाचन क्रिया कैसे प्रभावित होती है और आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।
Navel Displacement Can Cause Digestive Problems
नाभि खिसकने की समस्या क्यों होती हैं?
आपको बता दें कि नाभि खिसकने की समस्या आमतौर पर तब देखने को मिलती है, जब हम कोई भारी वजन उठाते हैं। ऐसा होने पर व्यक्ति को पेट के एरिया में सूजन, पेट दर्द और उल्टी दस्त समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, तेज गति से चलना और मिर्च-मसालेदार फूड्स का अधिक सेवन भी नाभि खिसकने का कारण बन सकता है। नाभि खिसकने की वजह से सिर्फ पेट संबंधी समस्याएं ही नहीं, बल्कि महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
नाभि खिसकने से पाचन संबंधी समस्याएं क्यों होती है?
जब किसी व्यक्ति की नाभि खिसक जाती है, तो इसकी वजह से उनकी बाउल मूवमेंट प्रभावित होती है, जो कब्ज का कारण बनती है। यह आपकी पाचन क्रिया को भी बाधित करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को पेट साफ करने में परेशानी होती है और पेट दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके कारण उन्हें गंभीर दस्त की समस्या भी होती है।
नाभि खिसकने पर राहत के लिए आजमाएं ये उपाय- Navel Displacement Home Remedies
नाभि के आसपास मालिश करें
नाभि के आसपास हल्के हाथ से मालिश करें। इससे पेट दर्द से राहत मिलेगी। इस दौरान कोई भी भारी वजन न उठाएं। कोशिश करें कि मालिश किसी विशेषज्ञ से कराएं।
नाभि में सरसों का तेल डालें
सुबह खाली पेट नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालें। ऐसा रोज 3-4 दिन तक करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। यह नाभि को अपनी सही जगह पर लगाने में भी मदद करेगा।
योग करें
योग करने से खिसकी हुई नाभि को फिर से जगह पर लाया जा सकता है। कुछ योगासनों का अभ्यास करने से आपको पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुखासन, नौकासन, बटरफ्लाई पोज का अभ्यास कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
