Typhoid Ke Gharelu Upchar: टाइफाइड बुखार होना एक आम बीमारी है। इससे कोई भी प्रभावित हो सकता है। यह बीमारी साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया (salmonella typhi bacteria) के कारण होती है। इस बुखार में संक्रमित व्यक्ति का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। इसे मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि टाइफाइड कैसे होता है। टाइफाइड दूषित पानी या भोजन का सेवन करने से होता है। ऐसे में अगर आप बाहर किसी जगह पर खाना खा रहे हैं या पानी पी रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें वह साफ-सुथरी हो। टाइफाइड से छुटकारा पाने के लिए लोग डॉक्टर के पास खूब चक्कर लगाते हैं और तमाम तरह की दवाओं का भी सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है घरेलू उपाय अपना कर आप टाइफाइड से छुटकारा पा सकते हैं।
टाइफाइड के लक्षण
बुखार आना
भूख कम लगना
सिर दर्द की समस्या
अधिक ठंड महसूस होना
अधिक कमजोरी होना
दस्त की समस्या
छाती में जलन
कब्ज की समस्या
टाइफाइड का घरेलू इलाज
तुलसी का काढ़ा
तुलसी एंटीबायोटिक और रोगाणुरोधी है। ऐसे में ये टाइफाइड की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लें और तीन से चार बार दिन भर में पिएं।
सेब का रस
सेब के रस का सेवन करने से भी टाइफाइड की समस्या से निजात मिल सकता है। इसके लिए सेब के जूस में अदरक का रस मिलाकर पिएं। इससे बुखार तेजी से कम होगा।
लहसुन
लहसुन एंटी बायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और ये टाइफाइड बुखार से निजात दिलाने में भी कारगर है। इसके लिए घी में 6-7 लहसुन कली फ्राई करें और फिर सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
लौंग
इसके लिए लौंग को पानी में उबालकर इसका सेवन करें। इससे टाइफाइड के कारण आई कमजोरी दूर होगी।
शहद
शहद में एंटीवायरल, एंटीबैक्टिया, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से जल्द राहत मिल सकती है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
