National Naturopathy Day: बढ़ती उम्र में भी फिट रहना है तो अपनाएं नैचुरोपैथ के ये नियम, रहेंगे हर उम्र में फिट

Naturopathy Health Tips In hindi: भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक उपचार के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। बता दें कि नैचुरोपैथी के कुछ ऐसे नियम हैं, जिन्हें अपनाकर आप बढ़ती उम्र में भी फिट और एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। ये टिप्स शरीर की प्राकृतिक हीलिंग को समर्थन देते हैं, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव लाकर हर उम्र में फिट रहने का आसान तरीका यहां जानें।

Naturopathy Health Tips In hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की एनर्जी और फिटनेस पहले जैसी नहीं रहती। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि 40, 50 या 60 की उम्र में भी आप उतने ही चुस्त-दुरुस्त रहें जितने आज हैं, तो नैचुरोपैथी की कुछ बेसिक आदतें आपकी जिंदगी बदल सकती हैं। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) के मौके पर जानिए वे आसान और असरदार नियम, जिन्हें फॉलो करके आप बिना किसी बड़े खर्च के, सिर्फ लाइफस्टाइल में हल्का-सा बदलाव लाकर हर उम्र में फिट, हेल्दी और एक्टिव रह सकते हैं।

फिट रहने के लिए नैचुरोपैथ के ये नियम

फिट रहने के लिए नैचुरोपैथ के ये नियम

सुबह उठते ही लें नेचुरल एनर्जी शॉट

नैचुरोपैथी मानती है कि हमारा शरीर खुद को ठीक करने की क्षमता रखता है, बस उसे सही शुरुआत की जरूरत होती है। सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। बढ़ती उम्र में यह आदत पाचन को भी बेहतर बनाती है और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों को कम करती है।

End of Feed