Shahtoot for Blood Sugar: शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है शहतूत, ये गंभीर बीमारियां भी हो जाएंगी छूमंतर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 02:48 PM IST

Shahtoot for Blood Sugar: यदि आप ब्लड शुगर से परेशान हैं तो इसे कंट्रोल करने के लिए शहतूत को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस फल के पौधे की पत्तियों से लेकर डंठल तक में औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS

डायबिटीज में दवा का काम करता है शहतूत

ब्लड शुगर को कम करने में इसके पत्ते, डंठल और जड़ का सेवन किया जाता है

इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर जैसे कई तत्व प्रचुर मात्रा मौजूद होते हैं


Shahtoot for Blood Sugar: खट्टा मीठा शहतूत खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। वहीं, इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। इस फल में प्रोटीन, विटामिन्स और कई खनिज पाए जाते हैं। इसे प्राचीन काल से दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। शहतूत के फलों में एंटी कोलेस्ट्रोल, मोटापा रोधी सहित कई संभावित औषधीय गुण पाए जाते हैं। हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के मरीज प्राकृतिक उपचार के तौर पर शहतूत का प्रयोग करते हैं।

Shahtoot for blood sugar

डायबिटीज रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है शहतूत

शहतूत शुगर / मधुमेह में बहुत कारगर

शहतूत के पत्ते हाई ब्लड शुगर और इंसुलिन को कम करते हैं। इसके पत्ते में डीएनजे नामक तत्व पाया जाता है, जो अल्फा ग्लूकोसाइडेज एंजाइम से मिलकर एक खास बॉन्ड बनाता है। ये एंजाइम खून में शुगर की मात्रा को तय करता है। इसमें एकरबोस नाम का कंपोनेंट पाया जाता है, जो शुगर को कम करने का काम करता है। शुगर में सफेद शहतूत का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गंभीर बीमारियों को आप से दूर रखते हैं।

शहतूत के अन्य गुण

  • शहतूत के सेवन से कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है ‌।
  • यह लीवर सेल्स को स्वस्थ रखता है।
  • शहतूत खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • यह त्वचा की टोन को हल्का करने में मददगार होता है।
  • ये फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • यूरिन से जुड़ी समस्याओं में भी यह बेहद सेहतमंद है।
  • शहतूत हमारे स्वास्थ्य के लिए से फायदेमंद है और शरीर के लगभग सभी कार्यों में मदद कर सकता है।
शहतूत मोटापा कम करने में भी सहायक है। अच्छे परिणाम के लिए शहतूत की पत्तियों की चाय बनाकर पीना काफी असरदार बताया जाता है, जो मोटापा कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसके पत्ते का रस और शहतूत के ठंडल का चूर्ण बनाकर रोज सुबह खाली पेट पीने से अन्य लाभ मिलते हैं।

End of Feed