Mpox Outbreak: मंकी पॉक्स के कहर को रोकने WHO ने किया वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने का आग्रह, इस वैक्सीन को लेकर जापान से चल रही बातचीत

Monkeypox Outbreak: मंकी पॉक्स लगातार दुनियाभर में फैल रहा है। इसकी वह से विश्वभर में चिंता की स्थिति बनी हुई है। इसलिए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे हेल्थ इमरजेंसी भी घोषित किया था। लेकिन अब वायरस की रोकथाम में डब्ल्यूएचओ की तरफ से कुछ बड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं। इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानें..

Monkeypox Outbreak: दुनियाभर में मंकीपॉक्स वायरस की वजह से चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। दुनियाभर में लगातार लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फिर इस संक्रमण को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। लेकिन महामारी काबू में नहीं आ रही है। इसके चलते अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से वैक्सीन के उत्पादन को लेकर आग्रह किया है। उन्होंने वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने को लेकर आग्रह किया है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने संक्रमण की रोकथाम के लिए कई चीजों पर विचार-विमर्श किया है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WHO urges to increase vaccine production

WHO urges to increase vaccine production

वैक्सीन डोनेट करने का किया आग्रह

वैक्सीन की जरूरत को देखते हुए डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मारगैरेट हैरिस ने वैक्सीन अन्य देशों से यह आग्रह किया है कि जिन देशों के पास वायरस के खिलाफ वैक्सीन मौजूद है, वह वैक्सीन को ऐसे स्थानों पर डोनेट करें जहां पर वायरस की वजह से आतंक मचा हुआ है। इससे मौजूदा स्थिति में सुधार करने में बहुत मदद मिल सकती है।

End of Feed