हेल्थ

सुबह उठने के बाद या रात में सोने से पहले क्या क्या है ब्रश करने का सही समय? सही जानकारी से चकाचक होगी दांतों की सेहत

Best Time to Brush Teeth Morning or Night: सुबह उठने के बाद ब्रश हम सभी ब्रश जरूर करते हैं, लेकिन कुछ लोग रात में सोने से पहले भी ब्रश करना जरूरी बताते हैं। यदि आप भी इस बात को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि ब्रश करने का सही समय क्या है। तो आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को पूरी तरह दूर कर देते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

Image

teeth brush

रोज सुबह उठकर हमें ब्रश करना चाहिए, ऐसा हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। और सुनते क्या आ रहे हैं हम ऐसा अक्सर करते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट रात में सोने से पहले भी ब्रश करके सोने की सलाह देते हैं। जी हां ओरल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप रोज रात में दांतों की सफाई करके ही सोएं। हालांकि जितना जरूरी दांतों की सफाई करना है उतना ही जरूरी इसकी तकनीक को समझना भी है। यदि आप इसे सही तरीके से नहीं करते हैं, तो इससे आपके दांतों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

डिनर के कितनी देर बाद करें ब्रश?

'इंडियन एक्सप्रेस' की वेबसाइट पर छपे एक लेख के मुताबिक रात में खाने के तुरंत बाद हमें ब्रश नहीं करना चाहिए। क्योंकि हमारे खाने में कुछ खट्टी चीजें जैसे- खट्टे फल और सोड़ा आदि शामिल होता है। इन सभी चीजों की प्रकृति एसिडिक होती है। जिससे आपके मुंह का पीएच लेवल कम हो जाता है। यही कारण है कि इस समय आपके दांतों की सबसे ऊपरी परत यानी इनेमल कमजोर हो जाती है। तो इस समय में ब्रश करना आपके दांतों को कमजोर कर सकता है।

सुबह या रात कब करें ब्रश?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो दांतों की सेहत के लिए सुबह और शाम दोनों ही समय सफाई करना बहुत जरूरी है। लेकिन रात में सोने से पहले ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको डिनर के बाद रात में सोने से पहले आपको ब्रश जरूर कर लेना चाहिए। हालांकि आपको इस समय ब्रश के टाइम का ख्याल जरूर रखना चाहिए। रात के खाने के लगभग 30 मिनट के बाद आपको ब्रश करना चाहिए। इससे पहले ब्रश करने पर आपको डेंटल प्रॉब्लम हो सकती हैं। हालांकि आप सुबह और रात दोनों ही समय आपके लिए ब्रश करना जरूरी है।

कितनी देर करें ब्रश?

ब्रश कितनी देर तक करना चाहिए, इस बात पर अक्सर बहस होती रहती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इस बात को बताते हुए कहते हैं कि 2 मिनट तक ब्रश करना आपके लिए सबसे सही रहता है। इसके साथ ही आप यह जरूर ध्यान रखें कि आपको अपने सभी दांतों को साफ करना जरूरी है। वहीं आप अपनी जीभ को भी साफ करना कभी न भूलें। क्योंकि यह सबसे ज्यादा बैक्टीरिया को अपने यहां पनाह देता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article