मानसून में बच्चों को घेर न लें बीमारियां, जानें बरसात में बच्चों की सेहत का कैसे रखें ख्याल

Monsoon Health Tips For Child : मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह के रोग भी लेकर आता है। ऐसे में आपके बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडराने लगता है। क्योंकि बच्चों का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर होता है, इसलिए उनकी सेहत का ख्याल थोड़ा अधिक रखना चाहिए। आइए जानते हैं मानसून में बच्चों की सेहत के लिए कुछ कारगर हेल्थ टिप्स...

मानसून अपने साथ गर्मी से राहत और कई तरह की बीमारियां एक साथ लेकर आता है। इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होता है। बारिश का मौसम सर्दी-जुकाम जैसे फ्लू का कारण बनता है। तापमान में तेजी से बदलाव के कारण कमजोर इम्यून वाले लोग जल्दी बीमारी का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में बीमारी का शिकार बच्चे काफी जल्दी होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर भी 10 साल तक के बच्चों का ख्याल इस मौसम में थोड़ा ज्यादा रखने की सलाह देते हैं। आइए हम आपको बताएंगे कि कैसे रखें अपने बच्चों की सेहत का ख्याल...

monsoon health tips for child

साफ-सफाई का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में बच्चों के हाथ-पैरों का साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और बाहर से आने के बाद तुरंत हाथ धोने की आदत डलवाएं। क्योंकि मानसून में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इसके अलावा बच्चों के नाखून हमेशा छोटे रखें और गंदे खिलौने या ऐसी चीजों को मुंह में डालने से रोकें।

End of Feed