हेल्थ

प्रोस्टेट कैंसर होने पर शरीर में दिखते हैं कुछ खास लक्षण, आम समझ कर कभी न करें इग्नोर

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के बीच तेजी से बढ़ता एक गंभीर रोग है। जिससे पीड़ित व्यक्ति को शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण भी दिखाई देते हैं। प्रोस्टेट कैंसर ज्यादा 50-60 साल की उम्र लोगों में देखने को मिलता है। आज हम आपको इसके कुछ खास लक्षण बताने जा रहे हैं।

Image

symptoms of prostate cancer in hindi

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के बीच तेजी से बढ़ता एक गंभीर रोग है। जिससे पीड़ित व्यक्ति को शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण भी दिखाई देते हैं। पुरुषों में होने वाला ये एक आम कैंसर का प्रकार है, जो ज्यादातर 50-60 साल की उम्र के बाद के पुरुषों में देखा जाता है। यह कैंसर प्रोस्टेट ग्रंथि में होता है, जो पुरुष प्रजनन तंत्र का एक अहम हिस्सा है। हालांकि इसके लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसकी ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आज हम आपको प्रोस्टेट कैंसर के कुछ आम लक्षण बताने जा रहे हैं।

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना प्रोस्टेट कैंसर का सबसे आम लक्षण है। वहीं पेशाब आपको रात में कई बार जाने की जरूरत पड़ सकती है। बार-बार नींद खुलने से आप काफी थकान और तनाव महसूस करते हैं।

पेशाब में जलन या दर्द

प्रोस्टेट कैंसर के मरीज को पेशाब करते वक्त जलन या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। यदि आपको पेशाब करते समय हल्का दर्द और जलन की समस्या हो रही है, तो यह प्रोस्टेट ग्रंथि में समस्या (कैंसर) का संकेत हो सकता है।

कमर, जांघ और पीठ में दर्द

प्रोस्टेट कैंसर का मामला बढ़ जाने पर आपको हड्डियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कमर, जांघ और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहने लगता है। यदि ये दर्द लंबे समय तक बना रहे तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

पेशाब में खून आना

प्रोस्टेट कैंसर होने पर आपको इसका संकेत पेशाब में भी देखने को मिल सकता है। यदि आपको पेशाब करते समय खून दिखे, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसा लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article